हरिद्वार के कनखल थाना क्षेत्रांतर्गत 9 फरवरी को बच्चे की खरीद फरोख्त की सूचना मिली थी।जिस पर तत्काल कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम द्वारा फुटबॉल ग्राउंड राम विहार कनखल से 04 आरोपियों को दबोच कर ₹5 लाख रुपए बरामद किए गए।पूछताछ करने पर अभियुक्त महादेव ने बताया कि उसकी शादी को 10 वर्ष हो गए है और मेरी एक बेटी है और मेरी पत्नी एक लडका चाहती है। जिस पर सौदा करने के लिए बतौर बिचौलिया काम कर रही महिला हर्षी के कहने पर महादेव द्वारा मोनिका नाम की महिला से सम्पर्क किया गया जिसका 03 माह का बच्चा है। बच्चे का सौदा 08 लाख रुपये में किया गया तथा एडवांस के तौर पर 05 लाख रुपये नगद दिये गये। अभियुक्तों के विरुद्ध थाना कनखल पर मु0अ0स0 54/23 धारा 370 भादवि व 80/81 जे0 जे0 एक्ट पंजीकृत किया गया। नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त-1- मोनिका पत्नी अर्जुन थापा निवासी ग्राम सूबखेडा पोंटा जिला सिरमौर हि0प्र0 हाल पता बलराम वाली गली निकट फुटबॉल ग्राउण्ड जगजीतपुर थाना कनखल हरिद्वार (बच्चे की मां)2- पिन्टू पुत्र शंकर निवासी उपरोक्त (बच्चे का नाना)3- महादेव पुत्र दीपा निवासी राजागार्डन गली न0 03 कनखल हरिद्वार (बच्चे का खरीददार)4- हर्षी पत्नी पूरण निवासी उपरोक्त (बिचौलिया)बरामदगी-5 लाख रुपए नगदी।
कलयुगी मां ने रुपयों के लालच में तीन महीने के बेटे का आठ लाख में किया था सौदा…. कनखल थाना पुलिस ने आरोपी मां सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल…..

More Stories
रक्षाबंधन पर मुरादाबाद मंडल की अनूठी पहल: ‘संरक्षाबंधन’ मनाकर दिया सुरक्षित रेल यात्रा का संदेश, प्रमुख स्टेशनों पर सेल्फी बूथ, नुक्कड़ नाटक और हस्ताक्षर अभियान से यात्रियों को किया गया जागरूक; ऑन-ड्यूटी रेलकर्मियों को बांधी गई राखी…
शेयर मार्केट व IPO में निवेश के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह पर चला एसटीएफ का चाबुक, 68 लाख की साइबर ठगी का किया पर्दाफाश: SSP अजय सिंह के निर्देश पर पश्चिम बंगाल से 02 शातिर दबोचे, NCRP पोर्टल पर 19 से अधिक शिकायतों से जुड़े थे आरोपियों के तार…
डीएम मयूर दीक्षित के निर्देश और ARTO नेहा झा की अगुवाई में हरिद्वार में चला सघन चेकिंग अभियान: 160 चालान, ₹3.91 लाख शमन राशि वसूली…