हरिद्वार के सिडकुल थाना पुलिस ने एक कार से भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब पकड़ी है। पुलिस ने गाड़ी को सीज कर दिया और युवक के खिलाफ आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।
आपको बता दे पुलिस को सूचना मिली कि हरियाणा से अंग्रेजी शराब की खेप अवैध रूप से हरिद्वार लाई जा रही है। सिडकुल पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर गाड़ी को सिडकुल में एक कंपनी के पास पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से सात पेटी हरियाणा मार्का अंग्रेजी शराब बरामद हुई। शराब से संबंधित कागज दिखाने के लिए कार चालक से पूछा गया। लेकिन वह कोई कागज नहीं दिखा पाया। थाना प्रभारी निरीक्षक रमेश तनवार ने बताया कि सुमित कुमार पुत्र सुभाष कुमार निवासी फ़रतपुर यमुनानगर के खिलाफ आबकारी अधिनियम में केस दर्ज किया है। गाड़ी सीज कर दी है।थाना सिड़कुल:—-मुख्यमंत्री के “नशा मुक्ति देवभूमि मिशन 2025” को सफल बनाने के लिए एसएसपी अजय सिंह द्वारा दिए गए निर्देशों के तहत पुलिस टीम ने दिनांक 06-02-2023 की रात्रि में चैकिंग के दौरान कार स्वीफ्ट नं0 HR-02-AF-9951 में रख कर लाई जा रही हरियाणा मार्का मैकडॉवल अंग्रेजी शराब की 07 पेटी (84 बोतल) बरामद की।महिन्द्रा कम्पनी के नजदीक की गई बरामदगी के आधार पर चालक सुमित कुमार पुत्र सुभाष कुमार निवासी बैक ऑफ बडौदा के पास फरकपुर थाना फरकपुर जिला यमुनानगर हरियाणा को हिरासत में लेते हुए थाना सिड़कुल में मुकदमा पंजीकृत किया गया।
पुलिस टीम में,
1- उ0नि0 अर्जुन कुमार
2-का0 504 विजय नेगी
3-का0 533 सुनील तोमर शामिल रहे।

More Stories
डीएम मयूर दीक्षित के निर्देश और ARTO नेहा झा की अगुवाई में हरिद्वार में चला सघन चेकिंग अभियान: 160 चालान, ₹3.91 लाख शमन राशि वसूली…
रानीपुर पुलिस और सीआईयू टीम की बड़ी कार्रवाई: भेल के पास से दबोचे 3 शातिर लुटेरे, लूटा गया माल व बाइक की बरामद…
देवभूमि स्कूल की छात्राओं और ब्रह्माकुमारी बहनों ने एसएसपी कैंप ऑफिस पहुंचकर मनाई रक्षाबंधन, छात्राओं ने एसएसपी नवनीत सिंह को बांधा रक्षासूत्र, मिला सुरक्षा और सफलता का वचन…