हरिद्वार के बहादराबाद थाना क्षेत्र के अलीपुर-बहादराबाद रोड पर विगत दिनों हुई सात दुकानों के ताले तोड़कर चोरीयों का पर्दाफाश कर चोरी करने वाले गिरोह के दो आरोपियों को पुलिस ने कलियर रोड से सुमननगर जाने वाले मार्ग से पकड़ लिया है। दो आरोपी फरार हैं। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर दुकानों से चोरी हुआ एक लैपटॉप और नगदी बरामद की है। मेडिकल जांच के बाद आरोपियों को कोर्ट से जेल भेज दिया गया है।घटना एक फरवरी की रात की थी। चार नकाबपोश आरोपियों ने एक के बाद एक सात दुकानों के शटर तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया था। आरोपी दुकानों से कीमती सामान और नगदी चुरा ले गए थे। पुलिस ने दुकानदार दीपक चौहान पुत्र देशराज निवासी ग्राम रोहाल्की किशनपुर की शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया था। गिरोह ने हरिद्वार और बहादराबाद, व ज्वालापुर क्षेत्र सहित यूपी के कई इलाकों में चोरी की वारदातों को अंजाम दिया है। संबंधित थानों में इनके खिलाफ मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी पहले बैंक के पास स्थित किराना की दुकान का शटर तोड़कर घुसे। वहां से नगदी चोरी की उसके बाद मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक, कंप्यूटर, ई-रिक्शा सहित एक के बाद एक सात दुकानों के शटर काट कर चोरी कर ले गए थे।बहादराबाद थाना प्रभारी नितेश शर्मा ने बताया कि तीन आरोपी एक ही गांव के हैं। राहुल पुत्र राजबीर निवासी ग्राम बराडिया, आमवाली थाना झिंझियाना जिला शामली और हरिद्वारी पुत्र मक्खन निवासी डेरा भगीरथ थाना झिंझियाना जिला शामली को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 2700 रुपए की नगदी, लैपटॉप, केबल, एटीएम कार्ड, आधार, वोटर कार्ड, बरामद हुआ है। गोलू उर्फ निन्दर सरदार पुत्र चरण सिंह एंव सन्नी पुत्र पप्पू निवासीगण डेरा भगीरथ थाना झिंझियाना जनपद शामली फरार है।पुलिस फरार आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की बात कह रही है।पुलिस टीम में,थाना बहादराबाद और SOG हरिद्वार शामिल रही।
बहादराबाद थाना क्षेत्र में सात दुकानों के ताले तोड़कर हुई चोरियों का पुलिस ने पर्दाफाश कर चोरी करने वाले गिरोह के दो आरोपियों को किया गिरफ्तार….आरोपियों की निशानदेही पर दुकानों से चोरी हुआ एक लैपटॉप और नकदी की बरामद…

More Stories
डीएम मयूर दीक्षित के निर्देश और ARTO नेहा झा की अगुवाई में हरिद्वार में चला सघन चेकिंग अभियान: 160 चालान, ₹3.91 लाख शमन राशि वसूली…
रानीपुर पुलिस और सीआईयू टीम की बड़ी कार्रवाई: भेल के पास से दबोचे 3 शातिर लुटेरे, लूटा गया माल व बाइक की बरामद…
देवभूमि स्कूल की छात्राओं और ब्रह्माकुमारी बहनों ने एसएसपी कैंप ऑफिस पहुंचकर मनाई रक्षाबंधन, छात्राओं ने एसएसपी नवनीत सिंह को बांधा रक्षासूत्र, मिला सुरक्षा और सफलता का वचन…