गैंगस्टर अमरदीप चौधरी हत्याकांड का हरिद्वार पुलिस ने कुछ घंटों के भीतर किया खुलासाआपसी विवाद बना हत्या की वजहकनखल राजा गार्डन स्थित आरोपी के निजी आवास में हुई थी वारदातहत्याकांड में शामिल तीनों अभियुक्त दबोचे, हत्या में प्रयुक्त अस्लाह व राउंड बरामद।
एसएसपी अजय सिंह के नेतृत्व में काम कर रही हरिद्वार पुलिस ने बीते रोज कनखल जगजीतपुर के राजा गार्डन में स्थित निजी आवास में अज्ञात बदमाशों द्वारा कुख्यात गैंगस्टर अमरदीप चौधरी की गोली मारकर हत्या करने एवं गैंगस्टर और अन्य मित्र को घायल करने संबंधी प्रकरण का कुछ ही घंटों के भीतर खुलासा करते हुए हत्याकांड में शामिल उ0प्र0 के मेरठ निवासी तीनों बदमाशों को अस्लाह के साथ दबोचने में सफलता हासिल की।आज ही गैंगस्टर अमरदीप के भाई की पत्नी श्रीमती शैफाली वैश की तहरीर पर थाना कनखल में अभियुक्त राजकुमार मलिक, मानू मलिक उर्फ गोली व हर्षदीप मलिक समस्त निवासीगण निकट ओलिविया स्कूल जगजीतपुर कनखल के खिलाफ मु0अ0सं0 47/2023 धारा 302/307/34 भादवि का अभियोग पंजीकृत किया गया था।खुलासे में जुटी पुलिस टीम ने फोरेन्सिक टीम व फील्ड यूनिट के साथ घटनास्थल का निरीक्षण कर मौके से 01 तमंचा 315 बोर, 04 खोखा कारतूस, खूनालूदा मिट्टी व सादा मिट्टी को बरामद कर कब्जे पुलिस लिया गया। विवेचना के दौरान जानकारी प्राप्त हुई कि अभियुक्त राजकुमार मलिक उपरोक्त का मृतक अमरदीप से लेनदेन को लेकर वाद विवाद रहता था राजकुमार द्वारा अपनी मेरठ स्थिति जमीन को कुछ समय पूर्व ₹50 लाख में बेचा गया था जिसमें अमरदीप उसे अपने साथ मिलकर इन रुपयों से कहीं और इनवेस्ट करने को लेकर हुए आपसी विवाद में राजकुमार मलिक व उसके पुत्रों द्वारा अमरदीप, उसके भाई बादल व उसके दोस्त सोनू राठी पर जानलेवा फायर किया गया।मुकदमा लिखे जाने के कुछ घंटों के भीतर ही टीम ने तीनों अभियुक्तों को दबोचकर उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त 01 तमंचा 315 बोर व 01 जिन्दा कारतूस बरामद किया। अभियुक्तों को कल समय से माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जायेगा।…मृतक का विवरण
1- अमरदीप चौधरी पुत्र नैन सिंह निवासी ग्राम मोहम्मदपुर माहडा मुज्जफ्फरनगर उ0प्र0 हाल शांति पुरम जगजीतपुर कनखल हरिद्वार,,,अभियुक्तों का विवरण-राज कुमार मालिक,,,2. मानू मालिक पुत्र राज कुमार मालिक,,,3. हर्षदीप मालिक पुत्र राज कुमार मलिक,,,समस्त निवासी ग्राम रेहवती थाना मवाना मेरठ उ0प्र0 हाल जगजीतपुर कनखल हरिद्वार।
अमरदीप चौधरी हत्याकांड का पुलिस ने कुछ घंटों में खुलासा कर….हत्याकांड में शामिल बाप-बेटों को किया गिरफ्तार…हत्या में प्रयुक्त अस्लाह व राउंड किए बरामद….

More Stories
दून पुलिस कप्तान के निर्देशन में नशा तस्करों के मंसूबों को नाकाम करता आपरेशन प्रहार, मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त 01 शातिर अपराधी आया दून पुलिस की गिरफ्त में, लगभग 03 लाख की 8.84 ग्राम अवैध स्मैक की बरामद…
एक माह के भीतर गुण्ड़ा/ गैगेस्टरों/ इनामी अपराधियों के विरुद्ध हरिद्वार पुलिस की ताबातोड़ कार्यवाही, एसएसपी हरिद्वार के नेतृत्व हरिद्वार पुलिस की आदतन अपराधियों को करेगी तड़ीपार, आदतन अपराधियों पर हरिद्वार पुलिस की कड़ी नजर, संगठित गिरोह बनाकर अपराध करने वालों पर हरिद्वार पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक,
एसटीएफ,एसओजी व पुलिस टीम के हाथ लगी बड़ी कामयाबी, 25 हजार के इनामी दो बदमाशों को किया गिरफ्तार, कनखल और रानीपुर क्षेत्र में लूट की घटना को दिया था अंजाम…