न्यू सेंट थॉमस एकेडमी रोशनाबाद में दो दिवसीय प्रर्तिस्पर्धा खेल दिवस का….उदघाटन मुख्यअथिति मुकेश भट्ट एवं श्रीमती पूनम मिश्रा ( DEO) ने दीप प्रज्वलित कर किया शुभारंभ….

हरिद्वार के रोशनाबाद स्थित न्यू सेंट थॉमस एकेडमी रोशनाबाद हरिद्वार में दो दिवसीय प्रर्तिस्पर्धा खेल दिवस बड़े उत्साह के रूप में मनाया गया |
कार्यक्रम का उदघाटन करते हुए मुख्यअथिति के रूप में श्री मुकेश भट्ट एवं श्रीमती पूनम मिश्रा ( DEO) युवा कल्याण एवं प्रान्तीये रक्षक विभाग मंत्रालयउत्तराखंड के द्वारा दीपप्रज्वलित कर माँ शारदे की वंदना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
कार्यक्रम में विद्यालय के प्रबधक श्री राहुल पाल जी , श्री सन्दीप पाल जी , श्री पुनीत पाल जी , श्री तनिष्क पाल जी ,श्री अमित जी द्वारा मुख्यअथिति का पुष्प भेट कर स्वागत किया गया।
मुख्यअथिति ने बच्चो का उत्साहवर्धन करते हुए तथा खेलो का महत्व बताते हुए खेलो से बच्चो के शारीरिक , मानशिक तथा बोधिक विकास के विषय में उद्बबोधन दिया | प्रथम दिवस पर बच्चो द्वार अनेक खेलो एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम द्वारा अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया/ बच्चो के खेल प्रदर्शन को देखकर तथा मार्गदर्शन करते हुए मुख्यअथिति ने उपहार स्वरुप रु.1000 की धनराशी के रूप में भेट कर बच्चो का उत्साहवर्धन किया |
विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती बीटा गर्ग जी ने बच्चो द्द्वारा खेल के माध्यम से दिखाई गयी प्रतिभा की प्रशंसा करते हुए बच्चों को जीवन में प्रगति करने की शुभकामनाएं दी|
खेल का आयोजन व प्रदर्शन वर्ग के माध्यम से किया गया | जिसमे वर्ग का नाम देश के सेनानी के आधार पर रखा गया ( रानी लक्ष्मी बाई , सुभाष चन्द्र बोस , भगत सिंह , चंद्रशेखर )
खेल बालीवाल, बास्केट बाल , कबड्डी ,दौड़ ,खो-खो, में सभी वर्ग के खिलाडीयो ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने वर्ग का नाम रोशन किया |
चारो वर्गों में सर्वश्रेस्ट प्रदर्शन करते हुए रानी लक्ष्मी बाई ने प्रथम स्थान एव सुभाष चन्द्र बोस ने दूसरा स्थान प्राप्त किया

You may have missed