कच्ची शराब बनाने की सूचना पर रंजीतपुर रायघटी के जंगलों में घुसी पुलिस टीम,खेतों और जंगलों में छिपाकर रखी गई लगभग 1000 लीटर लाहन व भट्टी उपकरण किए नष्ट।जंगल के बीच छुपकर कच्ची शराब का कारोबार करने वालों पर लगातार की जा रही है कार्यवाही,एक अभियुक्त को 40 लीटर कच्ची शराब तथा शराब बनाने के उपकरणों के साथ किया गिरफ्तार।
कोतवाली लक्सर::—माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखंड के “नशामुक्त देवभूमि मिशन 2025” को सफल बनाकर समाज को नशे की लत से दूर करने के लिए एसएसपी श्री अजय सिंह द्वारा दिए गए निर्देश के तहत हरिद्वार पुलिस द्वारा किए जा रहे जतन के बीच पुलिस टीम ने दिनांक-3.02.2023 को लक्सर क्षेत्रांतर्गत रणजीतपुर और रायपुर के घने जंगलो तथा खेतो में अचानक छापेमारी कर कच्ची शराब बनाने के लिए गड्ढो तथा ड्रमों के अंदर छुपाकर रखे गए करीब 1000 लीटर लाहन को मौके पर ही नष्ट किया गया।मौके से अभियुक्त संजय कुमार पुत्र विजेंद्र कुमार निवासी रायपुर रायघटी कोतवाली लक्सर को भट्टी लगाकर अवैध कच्ची शराब का निर्माण करते हुए मौके से 40 लीटर कच्ची शराब तथा भट्टी उपकरणों के साथ दबोचा गया। उक्त के अतिरिक्त अभियुक्त सोनू पुत्र रकम सिंह निवासी दाबकी कला थाना कोतवाली लक्सर के विरुद्ध 110जी सीआरपीसी के तहत कार्रवाई कर गलत काम करके समाज की फिजा खराब करने वालों को स्पष्ट एवं कड़ा संदेश दिया गया।दिन से लेकर देर शाम तक चले इस अभियान के बाद अब पुलिस टीम जंगलों व नालों में अड्डा बनाकर कच्ची शराब बनाने के कारोबार में लगे अभियुक्तों को चिन्हित कर आसपास के सभी घने जंगलों एवं गुप्त इलाकों/स्थानों पर चल रहे अवैध कार्यों की पड़ताल की जा रही है।…पुलिस टीम में ,CO लक्सर विवेक कुमार,SHO लक्सर अमरजीत सिंह,SI अशोक रावत (चौकी प्रभारी भीकमपुर) कॉन्स्टेबल अनिल,वीरेंद्र,जगत,दीपक मंमगाई शामिल रहे।

More Stories
निरीक्षक से पुलिस उपाधीक्षक बने राजेश साह और प्रदीप पंत, एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने कंधों पर लगाए सितारे, दोनों को बधाई देकर उज्ज्वल भविष्य की कामना की,
ऑपरेशन प्रहार में रानीपुर पुलिस का कड़ा रुख, मारपीट और शांति भंग करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार,असामाजिक तत्वों के विरुद्ध पुलिस का यह अभियान लगातार रहेगा जारी,
ऑपरेशन प्रहार-2026: हरिद्वार पुलिस का बड़ा प्रहार, दिव्यांगता की आड़ में गांजा तस्करी कर रहें आरोपी को बहादराबाद पुलिस ने किया गिरफ्तार,भारी मात्रा में अवैध गांजा और स्कूटी की बरामद,