हरिद्वार फार्मा एंड लैब एक्सपो का शुभारम्भ आदरणीय डॉ चिन्मय पंड्या जी , प्रति कुलपति देव संस्कृति विश्व विघ्यालय। शांतिकुंज व् श्री संदीप जैन जी मैनेजिंग डायरेक्टर एकुमस ग्रुप द्वारा व् डॉ सोम देव सुधांशु कुलपति , गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय द्वारा दीप प्रज्जलन करके , साथ ही गुरुकुल कांगड़ी यूनिवर्सिटी के छात्रों द्वार सरस्वती वंदना द्वारा आयोजन किया गया।आदरणीय डॉ चिन्मय पंड्या जी द्वारा सिडकुल को सिद्ध कुल कहकर इस प्रकार के आयोजन को सराहनीय बताया व् हरिद्वार पुण्य भूमि को ओद्योगिक विकास जो हुआ है व् हो रहा है के लिए सराहना की।श्री संदीप जैन जी ने फार्मा उद्योग की उपयोगिता व् जरुरत के बारे में बात की व् ओद्योगिक प्रदर्शनी के आयोजकों व् नेशनल व् इंटरनेशनल उद्योग जो नयी टेक्नोलॉजी के साथ एक्सपो में आये है सबकी सराहना की व् आगे भी उत्तराखंड में फार्मा उद्योग को बढ़ावा देने व् टेक्नोलॉजी अपडेट की बात की।डॉ सोम देव सुधांशु कुलपति , गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय जी ने गुरुकुल कांगड़ी द्वारा आयुष उद्योग की उत्तराखंड में विस्तार की बात की।डॉ अनिल शर्मा , श्री आर सी जैन , डॉ मोहिंदर आहूजा आयोजन समिति ने बताया इस उद्योग प्रदर्शनी में देश एवं राज्य के प्रतिष्ठित औद्योगिक संघ यथा फेडरेशन ऑफ फार्मा एंटरप्रेन्योर एसोसिएशन, एसोसिएशन ऑफ फार्मा मैन्युफैक्चरर्स, अंबाला साइंटिफिक इंस्ट्रूमेंट मैन्युफैक्चर एसोसिएशन , द मज़दा फार्मा गाइड , एसोसिएशन ऑफ़ उत्तराखंड आयुष ड्रग मनुफेक्चरर्स (उड़ान ), एवं साथ ही लघु सूक्ष्म एवं माध्यम उद्योग मंत्रालय भारत सरकार, सिडकुल उत्तराखंड , उत्तराखंड शासन के साथ आजादी का अमृत महोत्सव वर्ष में सभी के सहयोग के साथ राज्य में फार्मा व् कॉस्मेटिक उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए यह प्रदर्शनी का आयोजन कर रहे है I
डॉ हरेंद्र गर्ग अध्यक्ष व् श्री राज अरोड़ा महासचिव एसएम्एयु द्वारा इस तीन दिवसीय फार्मा एंड लैब एक्सपो से सभी उद्योगों को राष्ट्रिय व् अंतराष्ट्रीय सत्र की टेक्नोलॉजी को जानने का मौका कहा व् एसोसिएशन हमेशा उद्योगों के हीत में इस प्रकार के आयोजन करता रहेगा कहा
श्रीमती पल्लवी गुप्ता महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र ने इस आयोजन की सराहना की व् सभी उद्योगों को भाग लेने को कहा।दिन के दूसरे सत्र में दूसरे सत्र में सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्योग मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा एमएसएमई की स्कीमों पर एक सेमिनार आयोजित होगा जिसमें डॉ हरीश यादव असिस्टेंट डायरेक्टर व श्री एस सी कांडपाल असिस्टेंट डायरेक्टर एमएसएमई डीआई हल्द्वानी द्वारा नई स्कीम के बारे में सबको अवगत कराया साथ ही दूसरे सत्र में गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय द्वारा स्टार्टअप्स एंड नीड ऑफ़ इनक्यूबेशन सेंटर पर एक सेमिनार का आयोजन हुआ I
आयोजकों द्वार बताया गया की इसमें प्रमुख प्रदर्शक:स्पेनको बायोटेक, एगीलेंट टेक्नोलॉजी, रेमी, चार्ल्स रिवर, पतंजलि, एलसीजीसी, डेक्कन, एवियंस इनोवेशन , लैब इंडिया, हाना इक्विपमेंट, टेस्टो , साई मैच, टब पैक समेत 100 लगभग उद्योगों की व् प्रदर्शनी में आयुष मंत्रालय, उत्तराखंड , उत्तराखंड पॉल्यूशन कण्ट्रोल बोर्ड, उद्योग निदेशालय , हॉर्टिकल्चर विभाग की भी स्टाल लगी है I साथ ही सेलाकुई , रूड़की, भगवानपुर, काशीपुर, कोटद्वार, उधमसिंघनागर से भी उद्योग प्रतिभाग कर रहे है I
उद्योगों से श्री जगदीश लाल पाहवा , श्री आर के त्यागी, श्री आर के सुनेजा , श्री राहुल सिंघवी , श्री निखिल गोयल व् बहुत से उद्योग सम्लित हुए।
सिडकुल मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन और एंप्टेक इंडिया द्वारा आयोजित तीन दिवसीय फार्मा एंड लैब प्रदर्शनी का हुआ शुभारंभ……प्रदर्शनी में 100 से अधिक कंपनियों के लगाए गए स्टालों पर…. फार्मा सेक्टर से जुड़ी आधुनिक मशीनें और प्रोडक्ट की दी जा रही है जानकारी….

More Stories
दून पुलिस कप्तान के निर्देशन में नशा तस्करों के मंसूबों को नाकाम करता आपरेशन प्रहार, मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त 01 शातिर अपराधी आया दून पुलिस की गिरफ्त में, लगभग 03 लाख की 8.84 ग्राम अवैध स्मैक की बरामद…
एक माह के भीतर गुण्ड़ा/ गैगेस्टरों/ इनामी अपराधियों के विरुद्ध हरिद्वार पुलिस की ताबातोड़ कार्यवाही, एसएसपी हरिद्वार के नेतृत्व हरिद्वार पुलिस की आदतन अपराधियों को करेगी तड़ीपार, आदतन अपराधियों पर हरिद्वार पुलिस की कड़ी नजर, संगठित गिरोह बनाकर अपराध करने वालों पर हरिद्वार पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक,
एसटीएफ,एसओजी व पुलिस टीम के हाथ लगी बड़ी कामयाबी, 25 हजार के इनामी दो बदमाशों को किया गिरफ्तार, कनखल और रानीपुर क्षेत्र में लूट की घटना को दिया था अंजाम…