राजकीय कन्या इंटर कॉलेज ज्वालापुर की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के आयोजित विशेष शिविर…….उठें समाज के लिए उठे उठें, की गूंज के साथ हुआ सम्पन्न…..

राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर आज 2 फरवरी को राजकीय कन्या इंटर कॉलेज ज्वालापुर की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के विशेष शिविर का समापन समारोह का आयोजन किया गया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी श्री नरेश हल्दिया अतिथि व विशिष्ट अतिथि ब्लॉक शिक्षा अधिकारी श्री स्वराज तोमर जी की गरिमामय उपस्थिति रही। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना तथा अतिथि स्वागत गीत द्वारा की गई तत्पश्चात अतिथियों का बैज अलकरण किया गया स्वयं सेविकाओं द्वारा उत्तराखंड गीत की शानदार प्रस्तुति दी गई साथ ही बेडू पाको बारा मासा गाने पर सुंदर भारतीयम व्यायाम किया गया। मुख्यअतिथि द्वारा उत्कृष्ट स्वयंसेविका अंजलि अनुशासित स्वयंसेविका देविका और यासमीन ऊर्जावान स्वयंसेविका हिमानी तथा प्रकोष्ठ लीडर जिया और कावेरी को मेडल पहनाकर पुरस्कृत किया गया। विशेष शिविर में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली स्वयं सेविकाओं को प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया गया मेहंदी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान मंतशा ,पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान वसु, निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हिमानी पुरी ने, रंगोली प्रतियोगिता में अंशिका, सुनिधि, ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस सात दिवसीय शिविर में स्वयं सेविकाओं द्वारा बनाई गई पेंटिंग पोस्टर दीवार पत्रिका अप्रयोज्य पदार्थों से बनाई गई प्रयोज्य वस्तुएं आदि की प्रदर्शनी लगाई गई। इस प्रदर्शनी में यमुना ग्रुप में प्रथम स्थान प्राप्त किया अतिथियों द्वारा स्वयं सेविकाओं के कार्यों की भूरी भूरी प्रशंसा की गई तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
गत दो वर्षों से उत्कृष्ट कार्य करने वाली चार स्वयं सेविकाओं ज्योति, आकांक्षा ,दीक्षा और अंशिका को भी पुरस्कृत किया गया। प्रधानाचार्य राजकीय कन्या इंटर कॉलेज ज्वालापुर हरिद्वार श्रीमती पूनम राणा जी द्वारा भी कार्यक्रम अधिकारी के श्रीमती बसंती सजवान के कार्य की व श्रीमती सीमा गुसाईं के सहयोग की बेहद प्रशंसा की साथ ही सभी अतिथियों का धन्यवाद देकर कार्यक्रम समापन की घोषणा की गई समस्त गतिविधियां कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम एनएसएस प्रभारी श्रीमती बसंती सजवान एवं सह प्रभारी सीमा गुसाईं ने क्रमशः किया

You may have missed