हरिद्वार फार्मा एवं लैब एक्सपो सिडकुल हरिद्वार में मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन उत्तराखंड एवं एमटेक इंडिया एक विशाल फार्मा एवं लैब एक्सपो का आयोजन सिडकुल में 2 से 4 फरवरी तक किया जा रहा है,।जिसको लेकर फार्मा एसोसिएशन ने पत्रकार वार्ता कर जानकारी दी।एसोसिएशन के कार्यकारी अध्यक्ष अनिल शर्मा ने बताया उद्योग प्रदर्शनी में देश एवं राज्य के प्रतिष्ठित औद्योगिक संघ तथा फेडरेशन ऑफ फार्मा मैन्युफैक्चरस अंबाला साइंटिफिक स्टूमेंट मैन्युफैक्चर एसोसिएशन मजदा फार्मा गाइड एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड आयुष ड्रग मनुफैक्चरस उड़ान साथ ही लघु सूक्ष्म एवं मध्यम उद्योग मंत्रालय भारत सरकार सिडकुल उत्तराखंड उत्तराखंड शासन के साथ आजादी का अमृत महोत्सव वर्ष में सभी के सहयोग के साथ राज्य में फार्मा व कॉस्मेटिक उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए यह प्रदर्शनी का आयोजन कर रहे हैं lयह अपने आप में अनूठा आयोजन है क्योंकि हम उत्तराखंड प्रदेश पूरे भारत का लगभग 22% फार्मा तथा 11% कॉस्मेटिक का निर्माण करते हैं इस प्रदर्शनी में देश-विदेश के फार्मा मशीनरी रसायन पैकेजिंग उद्योग के निर्माता और उनके प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं l
यह आयोजन पिछले वर्ष भी किया गया था किसने फार्मा उद्योग को बढ़ाने में अपना अमूल्य योगदान दिया है इस प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड के निवेशकों को आमंत्रित करना है।इस दौरान अनिल शर्मा,अल्ताफ़ हुसैन, जगदीश लाल पाहवा समेत कई उधमी मौजूद रहे।
सिडकुल मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन द्वारा उत्तराखंड एवं एमटेक इंडिया फार्मा एवं लैब एक्सपो का सिडकुल में 2 से 4 फरवरी तक किया जाएगा आयोजन….एसोसिएशन जुड़े उद्यमियों ने पत्रकार वार्ता कर दी जानकारी…..

More Stories
रानीपुर पुलिस और सीआईयू टीम की बड़ी कार्रवाई: भेल के पास से दबोचे 3 शातिर लुटेरे, लूटा गया माल व बाइक की बरामद…
देवभूमि स्कूल की छात्राओं और ब्रह्माकुमारी बहनों ने एसएसपी कैंप ऑफिस पहुंचकर मनाई रक्षाबंधन, छात्राओं ने एसएसपी नवनीत सिंह को बांधा रक्षासूत्र, मिला सुरक्षा और सफलता का वचन…
सिडकुल में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका रहे 51 नशेड़ी दबोचे, वसूला जुर्माना…