भू-माफियाओं पर लगाम कसने के लिए हरिद्वार पुलिस की बड़ी कार्यवाही,जेसीबी मशीन लेकर जमीन कब्जाने व जाति सूचक शब्दों का प्रयोग कर धमकी देने का है मामला,तीन आरोपियों को हिरासत में लेकर जेसीबी मशीन को लिया कब्जे में,पीड़ित की तहरीर पर SC/ST Act व अन्य धाराओं में मुकदमा किया दर्ज,29 जनवरी को वादी अमरजीत सिंह पुत्र यशपाल सिंह निवासी शिवपुरी जगजीतपुर थाना कनखल जनपद हरिद्वार ने थाना कनखल में आकर अभियुक्त अपूर्व वालिया, उपदेश चौधरी व JCB चालक द्वारा जगजीतपुर स्थित जमीन पर बने निर्माण को तोडने, रोकने पर गाली गलौच कर जाति सूचक शब्दों का प्रयोग कर जान से मारने की धमकी देने व JCB चढाने का प्रयास करने के सम्बन्ध में शिकायती प्रार्थनापत्र दिया।प्रार्थनापत्र के आधार पर थाना कनखल पर मु0अ0सं0 40/2023 धारा 447/427/504/506 भादवि व 3(1) (ध), 3(1) (छ) अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति अधिनियम पंजीकृत कर तीनों अभियुक्तों को हिरासत में लिया गया। प्रकरण की विवेचना सीओ सिटी मनोज कुमार ठाकुर द्वारा की जा रही है। सम्बन्धित JCB को कब्जे में लेकर सुरक्षा की दृष्टि से चौकी जगजीतपुर में खडा कराया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त:-
1- अपूर्व वालिया पुत्र प्रमोद वालिया निवासी जगजीतपुर कनखल….2- उपदेश चौधरी पुत्र स्व0 रामसिंह निवासी मवाना मेरठ उ0प्र0 हाल पता 36 आनन्दमयीपुरम कनखल
3- मनोज पुत्र रामकुमार निवासी सज्जनपुर कांगडी थाना श्यामपुर..शामिल रहे।

More Stories
निरीक्षक से पुलिस उपाधीक्षक बने राजेश साह और प्रदीप पंत, एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने कंधों पर लगाए सितारे, दोनों को बधाई देकर उज्ज्वल भविष्य की कामना की,
ऑपरेशन प्रहार में रानीपुर पुलिस का कड़ा रुख, मारपीट और शांति भंग करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार,असामाजिक तत्वों के विरुद्ध पुलिस का यह अभियान लगातार रहेगा जारी,
ऑपरेशन प्रहार-2026: हरिद्वार पुलिस का बड़ा प्रहार, दिव्यांगता की आड़ में गांजा तस्करी कर रहें आरोपी को बहादराबाद पुलिस ने किया गिरफ्तार,भारी मात्रा में अवैध गांजा और स्कूटी की बरामद,