कैबिनेट मंत्री प्रेमचन्द अग्रवाल ने जूनियर डिस्ट्रिक्ट बॉस्केटबॉल चैंपियनशिप का किया शुभारंभ….छठी सब-जूनियर बास्केटबॉल चैंपियनशिप डे-नाइट प्रतियोगिता में कई स्कूलों ने किया प्रतिभाग…

डिस्ट्रिक्ट बास्केटबॉल के सचिव जी चौहान ने बताया कि छठी सब जूनियर बास्केटबॉल चैंपियनशिप दीप गंगा अपार्टमेंट बास्केटबॉल कोर्ट पर खेली जा रही है जिसमें सभी जिले के स्कूलों में भाग लिया यह चैंपियनशिप डे नाइट खेली जा रही है प्रतियोगिता 3 दिनों तक चलेगी  जूनियर डिस्ट्रिक्ट बॉस्केटबॉल चैंपियनशिप का आज शुभारंभ कैबिनेट मिनिस्टर प्रेमचंद अग्रवाल जी द्वारा किया गया विशिष्ट अतिथि के रूप में रानीपुर विधायक आदेश चौहान जी शिवालिक नगर नगर पालिका के चेयरमैन राजीव शर्मा जी भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष संदीप गोयल जी पूर्व मेयर मनोज जी विकास तिवारी जी नेहरू युवा केंद्र के सचिव सुखबीर जी वरिष्ठ भाजपा नेता धर्मेंद्र विश्नोई जी उपस्थित रहे। बालिका वर्ग में पहला मैच डीएवी पब्लिक स्कूल हरिद्वार वे डीपीएस रानीपुर के बीच खेला गया जिसमें डीएवी पब्लिक स्कूल ने जीत दर्ज की स्कोर रहा 4/1 दूसरा मैच आचार्यकुलम वे डीपीएस दौलतपुर के बीच खेला गया 27/9 से आचार्यकुलम ने जीत दर्ज की।पहला मैच बालक वर्ग में डीएवी पब्लिक स्कूल हरिद्वार और डीपीएस दौलतपुर के बीच खेला गया 20 /16 के अंतर से डीएवी पब्लिक स्कूल ने जीत दर्ज की दूसरा मैच डीपीएस रानीपुर व B M L -1 के बीच खेला गया 34/10 से डीपीएस रानीपुर ने जीत दर्ज की।

You may have missed