ड्रग्स-फ्री देवभूमि अभियान के तहत एसटीएफ की ड्रग्स के खिलाफ एक और स्ट्राईक।एस.टी.एफ.की ए.एन.टी.एफ. टीम ने देर रात किया भगवानपुर क्षेत्र से लाखों रूपये की नशीली दवाईयां के साथ एक नशा तस्कर गिरप्तार।
पकड़े गये नशा तस्कर से 42,120 नशीली दवाईयां और मोटर साइकिल बरामद।……उत्तराखंड राज्य में बढ़ते नशे की प्रवृति की रोकथाम हेतु माननीय मुख्यमंत्री जी के उत्तराखंड के ड्रग्स-फ्री देवभूमि अभियान के अंतर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ श्री आयुष अग्रवाल द्वारा ड्रग्स के खिलाफ कार्यवाही करने के आदेश पर एसटीएफ की ए.एन.टी.एफ टीम (एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स) द्वारा थाना भगवानपुर पुलिस के साथ संयुक्त कार्यवाही करते हुए कल देर रात में थाना भगवानपुर, जनपद हरिद्वार स्थित किशनपुर बस स्टॉप के पास से अभियुक्त वसीम अकरम पुत्र शमशाद निवासी रामपुर डांडी थाना गंगनहर जिला हरिद्वार को यूके 17 R 0146 मोटर साइकिल से परिवहन करते हुए जनपद में बेचने ला रहे 42,120 प्रतिबंधित नशीली दवाईयां बरामद की गई एसटीएफ द्वारा अभियुक्तों के विरुद्ध थाना भगवानपुर में एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत कराया गया है।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, एस. टी. एफ, उत्तराखंड द्वारा आज पुनः अपने निम्न ऑफिस नंबर जारी करते हुए जनता से अपील की है कि नशे से दूर रहे। किसी भी प्रकार के लालच में आकर नशा तस्करी न करें। नशा तस्करी करने वालों के खिलाफ कार्यवाही हेतु तत्काल निकटतम पुलिस स्टेशन या एस.टी.एफ उत्तराखंड से संपर्क करें। एसटीएफ लगातार ड्रग्स-फ्री देवभूमि अभियान के तहत अपनी कार्यवाही जारी रखे रहेगी।……एएनटीएफ/एसटीएफ पुलिस टीम में :-01 निरीक्षक शरद चंद्र गुसांईं
02 उपनिरीक्षक विकास रावत
03 एएसआई चिरंजीत सिंह
04 हेड का0 सुधीर केसला
05 का वीरेंद्र राणा
थाना भगवानपुर पुलिस टीम में,का 0 देवेंद्र
2 कॉ रवि दत्त शामिल रहें।
ड्रग्स-फ्री देवभूमि अभियान के तहत एसटीएफ ने ड्रग्स के खिलाफ की कार्यवाही…..एसटीएफ की एएनटीएफ टीम ने भगवानपुर क्षेत्र से लाखों रूपये की नशीली दवाईयां के साथ एक नशा तस्कर को किया गिरप्तार……

More Stories
रानीपुर पुलिस और सीआईयू टीम की बड़ी कार्रवाई: भेल के पास से दबोचे 3 शातिर लुटेरे, लूटा गया माल व बाइक की बरामद…
देवभूमि स्कूल की छात्राओं और ब्रह्माकुमारी बहनों ने एसएसपी कैंप ऑफिस पहुंचकर मनाई रक्षाबंधन, छात्राओं ने एसएसपी नवनीत सिंह को बांधा रक्षासूत्र, मिला सुरक्षा और सफलता का वचन…
सिडकुल में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका रहे 51 नशेड़ी दबोचे, वसूला जुर्माना…