हरिद्वार: जिलाधिकारी/उपाध्यक्ष हरिद्वार-रूड़की विकास प्राधिकरण के आदेशों के क्रम में हरिद्वार-रूड़की विकास प्राधिकरण द्वारा लगातार कई अवैध सम्पत्तियों को सील करने, अवैध निर्माण को ढहाने तथा अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त करने की कार्रवाई जारी है। उसी सिलसिले में शनिवार को भी अवैध निर्माण/कालोनी को सील करने की कार्रवाई की गयी
सचिव हरिद्वार-रूड़की विकास प्राधिकरण श्री उत्तम सिंह चौहान ने बताया कि आज श्री ए०एस गुसाईं द्वारा बंदा न -3 सुमन नगर हरिद्वार में विकसित की गई अनधिकृत कालोनी , श्री प्रदीप चौधरी द्वारा बंदा न -2 सुमन नगर हरिद्वार में विकसित की गई अनधिकृत कालोनी , श्री बालम सिंह द्वारा सुमन नगर हरिद्वार में विकसित की गई अनधिकृत कालोनी , श्री अनुज त्यागी द्वारा बंदा न -5 सुमन नगर हरिद्वार में विकसित की गई अनधिकृत कालोनी , श्री राव समसाद द्वारा बंदा न -5 सुमन नगर हरिद्वार में विकसित की गई अनधिकृत कालोनी , श्री जसपाल पंवार द्वारा बंदा न -3 व 4 के मध्ये सुमन नगर हरिद्वार में विकसित की गई अनधिकृत कालोनी को एवं श्री तीरथ गुप्ता व् श्री सुनील सैनी द्वारा बंदा न -3 सुमन नगर हरिद्वार में विकसित की गई अनधिकृत कालोनी को अवर अभियंता श्री त्रिपन सिंह पंवार , सहयक अभियंता श्री पंकज पाठक ,क्षेत्रिये सुपरवाइजर श्री ललित कुमार, किशन यादव आदि प्राधिकरण स्टाफ के द्वारा री- सील किया गया। साथ ही उक्त के विरुद्ध F.I.R. की कार्येवहि पृथक से की जा रही हैl

More Stories
दून पुलिस कप्तान के निर्देशन में नशा तस्करों के मंसूबों को नाकाम करता आपरेशन प्रहार, मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त 01 शातिर अपराधी आया दून पुलिस की गिरफ्त में, लगभग 03 लाख की 8.84 ग्राम अवैध स्मैक की बरामद…
एक माह के भीतर गुण्ड़ा/ गैगेस्टरों/ इनामी अपराधियों के विरुद्ध हरिद्वार पुलिस की ताबातोड़ कार्यवाही, एसएसपी हरिद्वार के नेतृत्व हरिद्वार पुलिस की आदतन अपराधियों को करेगी तड़ीपार, आदतन अपराधियों पर हरिद्वार पुलिस की कड़ी नजर, संगठित गिरोह बनाकर अपराध करने वालों पर हरिद्वार पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक,
एसटीएफ,एसओजी व पुलिस टीम के हाथ लगी बड़ी कामयाबी, 25 हजार के इनामी दो बदमाशों को किया गिरफ्तार, कनखल और रानीपुर क्षेत्र में लूट की घटना को दिया था अंजाम…