हरिद्वार:–माननीय प्रधानमंत्री जी के बहू उद्देशीय कार्यक्रम परीक्षा पर चर्चा के अंतर्गत राजकीय कन्या इंटर कॉलेज ज्वालापुर हरिद्वार में शानदार कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस उपलक्ष पर माननीय विधायक हरिद्वार( शहरी) श्री मदन कौशिक जी ने मुख्य अतिथि के रूप में अपनी गरिमा पूर्ण उपस्थिति दी। माननीय कौशिक जी एवं प्रधानाचार्य पूनम राणा द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित करके किया गया। तत्पश्चात छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना की गई छात्राओं ने स्वागत गीत गाकर अतिथियों का सत्कार किया गयावहीं प्रधाना चार्य ने मुख्य अतिथि व अतिथियों का स्वागत करते हुए विद्यालय की उप्लब्धिया व समस्याएं बताई तथा माननीय प्रधानमंत्री जी के कार्यक्रम की उपयो गिता व नितांत आवश्यकता पर बल दिया तत्पश्चात छात्राओं द्वारा मुख्य अतिथि महोदय से परीक्षा पर आने वाली कठिनाइयों साथ ही साथ तनावमुक्त कैसे रहे इस पर अनेकों प्रश्न पूछे गये। मुख्यअतिथि महोदय ने छात्राओं को रोचक ढंग से संबोधित करते हुए कहा कि परीक्षाओं को कभी भी समस्या ग्रस्त या तनाव युक्त नहीं बनाना चाहिए जिस प्रकार से हम अपने तमाम प्रकार के तीज एवं त्योहारों को एक पर्व के रूप में मनाते हैं और वर्षभर उनकेआने की प्रतीक्षा करते हैं और बड़े हर्षोल्लास के साथ हम उस पर्व को मनाते हैं बिल्कुल इसी प्रकार से हमें अपनी परीक्षाओं को सुलभ एवं सरल बनाना चाहिए परीक्षा को भी एक पर्व के रूप में वर्ष भर तैयारी करके बड़े हर्ष उल्लास के साथ परीक्षाओं में प्रतिभाग करना चाहिए बच्चों में कौशिक जी की उपस्थिति ने जोश भर दिया। इसी श्रंखला में जूनियर तथा सीनियर वर्ग की कला प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया सीनियर वर्ग में राजकीय कन्या इंटर कॉलेज ज्वालापुर की दीक्षा सैनी तथा जूनियर वर्ग में राजकीय कन्या इंटर कॉलेज ज्वालापुर की श्रेया रौतेला ने प्रथम स्थान प्राप्त किया निर्णायक की प्रमुख भूमिका राजकीय इंटर कॉलेज पथरी के प्रधानाचार्य श्रीमान भरत रावत जी ने मुख्य रूप से निभाई ।उक्त कार्यक्रम मैं श्री सुमित भार्गव pro कौशिक जी विकास तिवारी जिला उपाध्यक्ष, राजेश शर्मा मंडल अध्यक्ष मध्य हरिद्वार, तरुण नगर मंडल अध्यक्ष उत्तरी हरिद्वार ,हीरा सिंह बिष्टमंडल अध्यक्ष कनखल, विशाल गर्ग अध्यक्ष वैश्य समाज, एडवोकेट राजकुमार ,प्रतिनिधि माननीय विधायक नेपाल सिंह ,पार्षद प्रदीप मेहता ,संजय पुंडीर, एवं संजय पाल की गरिमामय उपस्थिति रही। कार्यक्रम का सफल संचालन श्रीमती अंजना लखरिया द्वारा किया गया व विशेष सहयोग अनुपमा,लता भट्ट कंचन,सोनू का रहा कार्यक्रम में विद्यालय परिवार की समस्त शिक्षिकाएं एवं कर्मचारी गण उपस्थित रहे कार्यक्रम के अंत में हाल खण्ड शिक्षा अधिकारी श्री महेंद्र सिंह ने समस्त अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया।
प्रधानमंत्री के बहुउद्देशीय कार्यक्रम परीक्षा पर चर्चा के अंतर्गत ज्वालापुर राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में आयोजित हुए कार्यक्रम का…विधायक मदन कौशिक और प्रधानाचार्य पूनम राणा ने दीप प्रज्वलित किया शुभारंभ…..

More Stories
दून पुलिस कप्तान के निर्देशन में नशा तस्करों के मंसूबों को नाकाम करता आपरेशन प्रहार, मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त 01 शातिर अपराधी आया दून पुलिस की गिरफ्त में, लगभग 03 लाख की 8.84 ग्राम अवैध स्मैक की बरामद…
एक माह के भीतर गुण्ड़ा/ गैगेस्टरों/ इनामी अपराधियों के विरुद्ध हरिद्वार पुलिस की ताबातोड़ कार्यवाही, एसएसपी हरिद्वार के नेतृत्व हरिद्वार पुलिस की आदतन अपराधियों को करेगी तड़ीपार, आदतन अपराधियों पर हरिद्वार पुलिस की कड़ी नजर, संगठित गिरोह बनाकर अपराध करने वालों पर हरिद्वार पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक,
एसटीएफ,एसओजी व पुलिस टीम के हाथ लगी बड़ी कामयाबी, 25 हजार के इनामी दो बदमाशों को किया गिरफ्तार, कनखल और रानीपुर क्षेत्र में लूट की घटना को दिया था अंजाम…