ड्रग्स फ़्री देवभूमि मिशन को सफल बनाने हेतु श्रीमान एस०एस०पी० हरिद्वार महोदय, के आदेश पर ग्राम जैनपुर झंझरी में आयोजित किया गया चौपाल कार्यक्रम। माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखंड के द्वारा उत्तराखंड को ड्रग्स फ्री करने के लिए चलाई जा रही *ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन 2025* को साकार करने हेतु आज दिनांक – 14.01.2023 को ग्राम जैनपुर जजेड़ी कोतवाली मंगलौर में श्रीमान एस०एस०पी० हरिद्वार महोदय, के आदेश पर चौपाल कार्यक्रम आयोजित की गई, सभी ग्रामीणों को *नशे के दुष्परिणाम/गौरा शक्ति एप्प /साईबर क्राईम* के सम्बन्ध में जानकारी दी गई । ग्राम वासियों को निर्देशित किया कि यदि कोई व्यक्ति नशे के कारोबारी की मदद करता हुआ भी पाया गया तो उसके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी गांव में नशा करने वाले व्यक्तियों की काउंसलिंग कर उन्हे नशा मुक्त करने व नशा बेचने वाले व्यक्तियों की सूचना पुलिस को देने के सम्बन्ध में भी ग्रामीणों के साथ विस्तृत चर्चा की गई, जिस पर ग्रामीणों द्वारा पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया गया।प्रतिभागी एसएचओ श्री मनोज कुमार मेनवाल उप निरीक्षक श्री पुष्पेंद्र सिंह चौकी प्रभारी लंढोरा कांस्टेबल मनीष कुमार चौकी लंढोरा ।
ड्रग्स फ़्री देवभूमि मिशन को सफल बनाने को एसएसपी अजय सिंह के आदेश पर….मंगलौर के ग्राम जैनपुर झंझरी में आयोजित किया गया चौपाल कार्यक्रम……

More Stories
निरीक्षक से पुलिस उपाधीक्षक बने राजेश साह और प्रदीप पंत, एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने कंधों पर लगाए सितारे, दोनों को बधाई देकर उज्ज्वल भविष्य की कामना की,
ऑपरेशन प्रहार में रानीपुर पुलिस का कड़ा रुख, मारपीट और शांति भंग करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार,असामाजिक तत्वों के विरुद्ध पुलिस का यह अभियान लगातार रहेगा जारी,
ऑपरेशन प्रहार-2026: हरिद्वार पुलिस का बड़ा प्रहार, दिव्यांगता की आड़ में गांजा तस्करी कर रहें आरोपी को बहादराबाद पुलिस ने किया गिरफ्तार,भारी मात्रा में अवैध गांजा और स्कूटी की बरामद,