सडक सप्ताह अभियान में सिडकुल हाइवे पर कार्यक्रम आयोजित कर……ट्रांसपोर्टरों और ट्रक चालकों को यातायात सुरक्षा के प्रति किया गया जागरूक…..

हरिद्वार में सड़क पर दुर्घटनाओं को कम करने व ट्रांसपोर्टरों और लोगों को यातायात सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए हर साल मनाए जाने वाले राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह में आज हरिद्वार के सिडकुल हाइवे पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम में आरटीओ,
एआरटीओ,यातायात पुलिस के अधिकारियों के अलावा ट्रांसपोर्टर और ट्रक ड्राइवर सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।इस मौके पर एआरटीओ रश्मी पंत ने कहा इस अभियान का मुख्य उद्देश्य है सड़क पर वाहन चलाने वालों की सुरक्षा सुनिश्चित हो इसके लिए लोगों को जागरूक किया जाए जिससे ट्रैफिक के नियमों का पालन हो शराब पीकर गाड़ी न चलाई जाए इसी को लेकर जागरूक सप्ताह मनाया जा रहा है लोगों में काफी उत्साह देखने को मिला बड़ी संख्या में लोग यहां आए। यह सिर्फ एक सप्ताह का कार्यक्रम है मगर लोगों को 365 दिन ट्रैफिक के नियमों का पालन करना चाहिए जिसे अपना जीवन भी सुरक्षित हो और सड़क पर चलने वालों का भी हमारे द्वारा लोगों को जागरूक भी किया जाता है और अगर जरूरत पड़ी तो कार्यवाही भी की जाती हैसड़क सप्ताह सुरक्षा अभियान के माध्यम से हरिद्वार के शहरी और ग्रामीण इलाकों में आम लोगों को सुरक्षित और सतर्क ढंग से वाहन चलाने के लिए जागरूक किया जा रहा है। हरिद्वार जिला प्रशासन,पुलिस विभाग द्वारा लोगों को जागरूक करने के लिए अलग-अलग कार्यक्रम किए जाएंगे जिसे लोग इसके प्रति जागरूक हो सके।कार्यक्रम में रत्नाकर रत्नाकर सिंह एआरटीओ प्रशासन,रश्मि पंथ एआईटी(ई),प्रवर्तन चालक सुरेंद्र सिंह नेगी, सुपरवाइजर पुंडीर सिंह, सुपरवाइजर भगत सिंह, सुपरवाइजर अनिल सिंह, महिंद्रा फाइनेंस सरोज, वीरेंद्र सिंह, एसआई मोहित रौथाण, एसआई प्रदीप कुमार यातायात पुलिस,ट्रांसपोर्टर नरेश शर्मा, कमल शर्मा, महेश शर्मा और सैकड़ों ट्रांसपोर्टर समेत ट्रक चालक कार्यक्रम में मौजूद रहे।

You may have missed