उत्तराखंड स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) एवं रानीपुर पुलिस ने संयुक्त ऑपरेशन को अंजाम देते हुए बड़ी मात्रा में नशीले इंजेक्शनों की खेप बरामद करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है आरोपियों ने पूछताछ में नशीली दवाओं के कारोबार के संबंध में अहम जानकारी पुलिस को दी है। एनडीपीएस ऐक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।बुधवार देर रात देहरादून से आई एसटीएफ की टीम ने सुमननगर चौकी पुलिस के साथ सिडकुल धनौरी नहर पटरी रोड पर डबल पुल से चंद कदम की दूरी पर मोटरसाइकिल सवार दो युवकों को रोकना चाहा लेकिन युवकों ने रुकने के बजाय मोटरसाइकिल दौड़ा दी।पुलिस टीम ने घेराबंदी करते हुए मोटरसाइकिल सवार युवकों को पकड़ लिया। मौके पर ही युवकों के कब्जे से मिली एक गत्ते की पेटी में नशे के लिए इस्तेमाल होने वाले प्रतिबंधित इंजेक्शनों की खेप बरामद हुई। चौकी लाकर की गई पूछताछ में युवकों ने अपने नाम करामत अली निवासी गांव सलेमपुर एवं प्रिंस कुमार निवासी गांव केलबकरी मिलक थाना नौगांवा सादात जिला अमरोहा उत्तर प्रदेश हाल निवासी नवोदय नगर रोशनाबाद सिडकुल बताया।कोतवाली प्रभारी ने आरोपियों के कब्जे से पंद्रह सौ नशीले इंजेक्शन बरामद हुए हैं। आरोपियों ने कई जानकारी दी है, जिस संबंध में भी जांच कर रहे हैं।….गिरफ्तार अभियुक्त….1-करामत अली पुत्र शराफत निवासी ग्राम सलेमपुर कोतवाली रानीपुर जनपद हरिद्वार उम्र 27 वर्ष. 2. प्रिंस पुत्र महिपाल सिंह निवासी ग्राम केलबकरी मिलक थाना नौगांवा सादात जिला अमरोहा उत्तर प्रदेश उम्र 23 वर्ष।…..विवरण बरामदगी
1-1500 नशीले इंजेक्शन (लीजेसिक 3000 ml)…..पुलिस टीम में,
1- निरीक्षक शरद चंद गुसाईं एसटीएफ देहरादून 2-उ0नि0 विकास रावत एसटीएफ देहरादून
3.ए. एस. आई . चिरंजीत सिंह एसटीएफ देहरादून
4.हेड कांस्टेबल सुधीर एसटीएफ देहरादून
5- का0 वीरेंद्र राणा एसटीएफ देहरादून
6- दीपक नेगी एसटीएफ देहरादून
7- उ0 नि0 इन्द्र सिंह गडिया चौकी प्रभारी सुमननगर कोतवाली रानीपुर
8- हेड कांस्टेबल संजय तोमर कोतवाली रानीपुर शामिल रहे।
उत्तराखंड स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) एवं रानीपुर पुलिस ने संयुक्त ऑपरेशन को अंजाम देते हुए…..बड़ी मात्रा में नशीले इंजेक्शनों की खेप बरामद करते हुए दो आरोपियों को किया गिरफ्तार….

More Stories
देवभूमि स्कूल की छात्राओं और ब्रह्माकुमारी बहनों ने एसएसपी कैंप ऑफिस पहुंचकर मनाई रक्षाबंधन, छात्राओं ने एसएसपी नवनीत सिंह को बांधा रक्षासूत्र, मिला सुरक्षा और सफलता का वचन…
सिडकुल में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका रहे 51 नशेड़ी दबोचे, वसूला जुर्माना…
आगामी त्योहारों का बढ़ रहा उत्साह, ‘ऑल ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन’ और ‘SUPER FREIGHT CARRIER’ की ओर से देशवासियों एवं हरिद्वार वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं आगामी त्यौहार: हाजी मुस्तफा ने दी शुभकामनाएं…