हरिद्वार:–फेडरेशन ऑफ इंडियन एक्सपोर्ट आर्गेनाईजेशन वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के तत्वावधान में आयोजित सेमिनार में उद्योगपतियों के साथ निर्यात के विषय में चर्चा की गई देश के 75 जिलों में वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय निर्यात हब योजना चला रहा है। इस योजना में देहरादून और हरिद्वार जिला भी शामिल है। योजना का उद्देश्य जिले से निर्यात बढ़ाने की दिशा में उद्यमी को सीधे जोड़ना हैं, ताकि उद्यमी अपने उत्पादों को विदेश के बाजारो में सीधे निर्यात कर सकें। इस क्रम में हरिद्वार के उद्योगपतियों के लिए निर्यात संबंधी कैपेसिटी बिल्डिंग सेमिनार का आयोजन एक निजी होटल में किया गया।फेडरेशन ऑफ इंडियन एक्सपोर्ट आर्गेनाईजेशन वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के तत्वावधान में आयोजित सेमिनार में उद्योगपति के साथ निर्यात के विषय में चर्चा की गई साथ ही निर्यात में आने वाले अवसर और चुनौतियों की जानकारी दी गई। सेमिनार में रीजनल हेड फेडरेशन ऑफ इंडियन एक्सपोर्ट ऑर्गेनाइजेशन मनीष शर्मा ने उद्योगपतियों को बताया कि निर्यात से जुड़ी केंद्र सरकार की सुविधाओं का किस प्रकार लाभ लिया जा सकता है। असिस्टेंट जनरल मैनेजर ईसीजीसी संजीव कुमार शाहू ने उद्योगपतियों को ईसीजीसी के माध्यम से दी जाने वाली निर्यात की सुविधाओं के विषय में जानकारी दी। बताया कि विदेश में भेजे गए माल का इंश्योरेंस और विदेश से पेमेंट प्राप्त न होने की स्थिति में ईसीजीसी उद्यमियों का सहयोग कर सकती है।75 जिलों में वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय निर्यात हब योजना चला रहा है। इस योजना में देहरादून और हरिद्वार जिला भी शामिल है
फेडरेशन ऑफ इंडियन एक्सपोर्ट आर्गेनाईजेशन वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के तत्वावधान में…सिडकुल स्थित गार्डेनिया होटल में आयोजित हुए सेमिनार में उद्योगपतियों के साथ निर्यात के विषय में हुई चर्चा….

More Stories
देवभूमि स्कूल की छात्राओं और ब्रह्माकुमारी बहनों ने एसएसपी कैंप ऑफिस पहुंचकर मनाई रक्षाबंधन, छात्राओं ने एसएसपी नवनीत सिंह को बांधा रक्षासूत्र, मिला सुरक्षा और सफलता का वचन…
सिडकुल में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका रहे 51 नशेड़ी दबोचे, वसूला जुर्माना…
आगामी त्योहारों का बढ़ रहा उत्साह, ‘ऑल ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन’ और ‘SUPER FREIGHT CARRIER’ की ओर से देशवासियों एवं हरिद्वार वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं आगामी त्यौहार: हाजी मुस्तफा ने दी शुभकामनाएं…