हरिद्वार पुलिस द्वारा कुल 748 लीटर शराब को किया विनष्टीकरण।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार अजय सिंह द्वारा जनपद हरिद्वार के सभी थाना प्रभारीगणों को पूर्व के मुकदमों से संबंधित शराब को विनष्टीकरण करने के साथ ही थानों में लम्बित मालों के निस्तारण हेतु निर्देश जारी किये गये थे जिस के क्रम में आज दिनांक 10 जनवरी 2023 को माननीय न्यायालय अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट हरिद्वार के आदेश पर कमेटी गठित की गई, जिसमें तहसीलदार श्रीमती रेखा आर्य , मजिस्ट्रेट हरिद्वार, पुलिस क्षेत्राधिकारी निहारिका सैमवाल और थानाध्यक्ष थाना बहादराबाद के द्वारा थाना परिसर में ही कुल 748 लीटर शराब का जेसीबी मशीन से विनष्टीकरण की कार्यवाही करते हुए 24 लम्बित मालों का निस्तारण करवाया गया
यह प्रक्रिया आगे भी जारी रहेगी ।
विनष्टीकरण माल का विवरण
(1) देशी शराब – कुल 483 लीटर
(2) अंग्रेजी शराब – कुल 265 लीटर

More Stories
देवभूमि स्कूल की छात्राओं और ब्रह्माकुमारी बहनों ने एसएसपी कैंप ऑफिस पहुंचकर मनाई रक्षाबंधन, छात्राओं ने एसएसपी नवनीत सिंह को बांधा रक्षासूत्र, मिला सुरक्षा और सफलता का वचन…
सिडकुल में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका रहे 51 नशेड़ी दबोचे, वसूला जुर्माना…
आगामी त्योहारों का बढ़ रहा उत्साह, ‘ऑल ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन’ और ‘SUPER FREIGHT CARRIER’ की ओर से देशवासियों एवं हरिद्वार वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं आगामी त्यौहार: हाजी मुस्तफा ने दी शुभकामनाएं…