एंकर – हरिद्वार के खानपुर थाना क्षेत्र में ग्रामीण की गोली मारकर की गई हत्या का पुलिस ने सकुशल खुलासा कर दिया है। हत्याकांड को अंजाम देने वाले बाप बेटों को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है जिनके कब्जे से पुलिस ने दो देसी तमंचे और हत्या में प्रयोग की गई मोटरसाइकिल भी बरामद की है। हरिद्वार स्थित रोशनाबाद कार्यालय में प्रेस वार्ता कर एसएसपी अजय सिंह ने पूरे मामले का खुलासा किया। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी सुमित कुमार और उसके पिता सनत कुमार की मृतक सोनवीर से पुरानी रंजिश चली आ रही थी। साल 2021 में सोनवीर ने दोनों बाप बेटों के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कराया था जिसका बदला लेने के लिए लगातार दोनों आरोपी सोनवीर के फिराक में थे और बीती 6 जनवरी को मौका पाकर उन्होंने खेत में काम कर रहे सोनवीर को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। आरोपियों ने देसी तमंचे से सोनवीर के सिर में एक गोली और कमर में दो गोली मारी थी जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई थी।उक्त गोलीकांड की सूचना मिलने पर एसएसपी हरिद्वार श्री अजय सिंह व जनपद के अन्य पुलिस अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे थे तथा घटनास्थल का मुआयना करने के पश्चात खुलासे के लिए पुलिस टीम गठित की गई थी। मृतक के भाई प्रीतम सिंह द्वारा दिए गए प्रार्थनापत्र के आधार पर थाना खानपुर में मु0अ0सं0 04/23 धारा 302,120 बी0 भादवि0 दर्ज किया गया था।घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए एसएसपी अजय सिंह द्वारा मुकदमें में नामजद अभियुक्त सुमित कुमार पर 10000/- रुपए का ईनाम घोषित किया गया था। अभियुक्तों की तलाश में जुटी पुलिस टीम ने आपसी समन्वय बनाकर कड़ी मेहनत के साथ लगातार संभावित जगहों पर दबिश देकर तकनीकी मदद एवं सुत्रों से जानकारी संकलित कर दोनों पिता-पुत्र को गिरफ्तार किया गया।
बरामद सामग्री-
1-घटना मे प्रयुक्त मो0सा0UK08AK 5034
2-अदद देशी तमंचा 32 बोर मय एक खोखा कारतूस 32 बोर
3-1 तमंचा 315 बोर मय 1 खोखा कारतूस 315 बोर…….पुलिस टीम-
1-CO लक्सर विवेक कुमार
2-SHO लक्सर अमरजीत सिंह, 3-SO खानपुर रविन्द्र कुमार, 4-SI नवीन चौहान, 5-SI –रविन्द्र जोशी, 6-SI कल्पना शर्मा, 7-का0 135 अरविन्द, 8-का0 491 सुखविन्दर, 9-का.चा. जयपाल, 10-का0 381 सुधीर कुमार 11-कानि0 1438 सुनील कुमार…..CIU टीम-
1-ASI अहसान अली, 2-कानि0 कपिल, 3-कानि0 महिपाल सिंह

More Stories
देवभूमि स्कूल की छात्राओं और ब्रह्माकुमारी बहनों ने एसएसपी कैंप ऑफिस पहुंचकर मनाई रक्षाबंधन, छात्राओं ने एसएसपी नवनीत सिंह को बांधा रक्षासूत्र, मिला सुरक्षा और सफलता का वचन…
सिडकुल में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका रहे 51 नशेड़ी दबोचे, वसूला जुर्माना…
आगामी त्योहारों का बढ़ रहा उत्साह, ‘ऑल ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन’ और ‘SUPER FREIGHT CARRIER’ की ओर से देशवासियों एवं हरिद्वार वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं आगामी त्यौहार: हाजी मुस्तफा ने दी शुभकामनाएं…