तनवीर अली हरिद्वार:–लक्सर नशीली दवाइयां बेचे जाने की शिकायत पर संज्ञान लेते हुए ड्रग इंस्पेक्टर ने स्पेशल टास्क फोर्स के साथ संयुक्त रुप से आकस्मिक छापेमारी कर दो मेडिकल स्टोर पर ताले जड़ दिए वही दो मेडिकल स्टोर से 5 सैंपल भी लिए गए। पिछले कुछ समय से लक्सर के ग्रामीण क्षेत्रों में नकली दवाइयां बेचे जाने के साथ-साथ नशीली दवाइयों का कारोबार किए जाने की लगातार शिकायत ड्रग इंस्पेक्टर को मिल रही थी। जिसको संज्ञान में लेते हुए आज ड्रग इंस्पेक्टर आरती भारती ने स्पेशल टास्क फोर्स की सब इंस्पेक्टर प्रियंका भारद्वाज के साथ संयुक्त रुप से खड़ंजा कुतुबपुर और बीजों पुरा गांव में ऑकस्मिक छापेमारी की।
ड्रग इंस्पेक्टर आरती भारती ने बताया कि छापेमारी के दौरान मेडिकल स्टोर संचालकों में मची भगदड़ के बीच उन्होंने साबरी मेडिकल स्टोर तथा उत्तराखंड मेडिकल स्टोर खड़ंजा कुतुबपुर की जांच के दौरान कागजात सही पाने के बाद पांच संदिग्ध दवाइयों के सैंपल लिए तथा बिजोपुरा गांव में बिना नाम के मेडिकल स्टोर संचालन कर रहे व्यक्ति द्वारा खुला मेडिकल स्टोर छोड़कर भाग जाने के बाद उस पर तथा एक अन्य अंसारी मेडिकल स्टोर पर ताला लगा दिया गया।इंस्पेक्टर ने बताया कि पिछले कुछ समय से क्षेत्र में नशीली दवाइयों के कारोबार के साथ नकली दवाइयों की बिक्री की जानकारी भी मिल रही थी वही बिना डॉक्टर की पर्ची पर दवाइयां बेचे जाने की शिकायत भी प्राप्त हो रही थी, जिस कारण उन्होंने यह कार्यवाही की है उन्होंने कहा कि आगे भी इसी प्रकार की कार्यवाही क्षेत्र में लगातार होती रहेगी।
औषधि निरीक्षक की मेडिकल स्टोर पर छापेमारी दो मेडिकल सीज


More Stories
उत्तराखंड स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने ऑनलाइन परीक्षा में सेंधमारी करने वाले एसएससी (SSC) परीक्षा नकल गिरोह के मुख्य सरगना, शुभम भटनागर, को सहारनपुर से किया गिरफ्तार, गिरोह के तीन सदस्यों की पहले ही हो चुकी है गिरफ्तारी, गिरफ्तार अभियुक्त ने तैयार किया था सर्वर रूम, परीक्षा लैब एवं अन्डर ग्राउण्ड चेम्बर,
माँ सरस्वती पब्लिक सीनियर सेकेण्डरी स्कूल, बहादराबाद, हरिद्वार सत्र 2025-26 का कक्षा – 12 सी०बी०एस०ई बोर्ड का परीक्षा परिणाम रहा 98.6%,, विद्यालय संस्थापक श्री दयानन्द चौहान , मैनेजर अमित कुमार, प्रधानाचार्य प्रवीण कुमार, समस्त अध्यापक और अध्यापिकाओं ने बच्चों को दी शुभकामनाएं,
नशा तस्करों के विरूद्ध दून पुलिस की कार्यवाही लगातार जारी, अलग-अलग थाना क्षेत्रों से मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त 04 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, कब्जें से 1 किलो 220 ग्राम अवैध गाँजा, 146.50 ग्राम अवैध चरस तथा 65 टैट्रा पैक अवैध देसी शराब हुई बरामद,