हरिद्वार के सिडकुल पुलिस ने रोशनाबाद और ब्रह्मपुरी क्षेत्र में छापेमारी कर कई स्थानों से छह लोगों को सट्टे की खाईबाड़ी करते हुए पकड़ा है। मौके से सट्टा में प्रयुक्त डायरी,पेन,पर्चियां और नकदी बरामद हुई हैं। पुलिस ने सभी का गैम्बलर एक्ट में चालान कर दिया है।आपको बता दे कल पुलिस को सूचना मिली कि रोशनाबाद और ब्रह्मपुरी में सट्टे की खाईबाड़ी हो रही है। पुलिस ने अलग-अलग टीम बनाकर छापेमारी कर छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार उनियाल ने बताया कि अभिषेक पाल पुत्र पप्पन पाल निवासी ग्राम बावरी शामली थाना बावरी जिला शामली, राजा पुत्र महेन्द्र पाल निवासी हाल ब्रह्मपुरी, अजय पुत्र रामचन्द्र, रोहित पुत्र रविन्द्र सिह, प्रीतम सिंह पुत्र हरज्ञान सिंह, निखिल कुमार पुत्र अशोक कुमार हाल निवासीगण रोशनाबाद को सट्टे की खाईबाड़ी करते हुए सट्टा पर्चा, गत्ता व 4050 रुपए नगद सहित धर दबोचा, जिनके खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया है।
नाम पता अभियुक्त
(1) अभिषेक पाल पुत्र पप्पन पाल निवासी ग्राम बावरी शामली थाना बावरी जिला शामली उ0प्र0
(2) राजा पुत्र महेन्द्रपाल निवासी मोहल्ला जाटान सिटी बिजनौर जिला बिजनौर उ0प्र0 हाल निवासी ब्रह्मपुरी मोहल्ला नियर डैन्सो चौक थाना सिडकुल जिला हरिद्वार
(3) अजय पुत्र रामचन्द्र निवासी ग्राम गणेशपुर पोस्ट लभारी थाना सिरोली जनपद बरेली उ0प्र0 हाल निवासी रोशनाबाद थाना सिडकुल जिला हरिद्वार
(4) रोहित पुत्र रविन्द्र सिह निवासी ग्राम व पोस्ट-गड़िया सैनी थाना शहजहाँपुर जनपद बरेली उ0प्र0 हाल निवासी रोशनाबाद टंकी के पास मीनू का मकान थाना सिडकुल जिला हरिद्वार
(5) पीतम सिंह पुत्र हरज्ञान सिंह निवासी खनवाला गाँव पोस्ट हबीब वाला थाना धामपुर जिला बिजनौर उ0प्र0 हाल निवासी रोशनाबाद बाजार से आगे सुन्दर के मकान पर रोशनाबाद थाना सिडकुल जिला हरिद्वाल
(6) निखिल कुमार पुत्र अशोक कुमार निवासी व पोस्ट गंज थाना बिजनौर सिटी जिला बिजनौर उ0प्र0 हाल निवासी शनि देव मन्दिर के पास रोशनाबाद थाना सिडकुल जिला हरिद्वार
पुलिस टीम में,
1- का0 1539 हरिप्रकाश
2- का0 271 प्रदीप थाना सिडकुल शामिल रहे।

More Stories
निरीक्षक से पुलिस उपाधीक्षक बने राजेश साह और प्रदीप पंत, एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने कंधों पर लगाए सितारे, दोनों को बधाई देकर उज्ज्वल भविष्य की कामना की,
ऑपरेशन प्रहार में रानीपुर पुलिस का कड़ा रुख, मारपीट और शांति भंग करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार,असामाजिक तत्वों के विरुद्ध पुलिस का यह अभियान लगातार रहेगा जारी,
ऑपरेशन प्रहार-2026: हरिद्वार पुलिस का बड़ा प्रहार, दिव्यांगता की आड़ में गांजा तस्करी कर रहें आरोपी को बहादराबाद पुलिस ने किया गिरफ्तार,भारी मात्रा में अवैध गांजा और स्कूटी की बरामद,