रानीपुर कोतवाली पुलिस के हाथ लगी कामयाबी….. वारदात को अंजाम देने की नीयत से घूम रहे उत्तर प्रदेश के गैंगस्टर को गिरफ्तार कर अवैध असलहा किया बरामद….

हरिद्वार की रानीपुर कोतवाली के जब कामयाबी हाथ लगी जब पुलिस ने किसी वारदात को अंजाम देने के मकसद से घूम रहे बिजनौर के एक गैंगस्टर को गैस प्लांट चौकी पुलिस ने धर दबोचा। आरोपी के कब्जे से असलहा एवं कारतूस बरामद होने पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।

आपको बता दे गैस प्लांट चौकी प्रभारी अरविद रतूड़ी की अगुवाई में पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान एक युवक को पकड़ लिया। मौके पर ली गई तलाशी लेने के दौरान उसके कब्जे से एक देसी तमंचा एवं कारतूस बरामद हुए। चौकी लाकर की गई पूछताछ में आरोपी ने अपना नमा मोहम्मद वाजिद पुत्र मोहम्मद साकिर निवासी असलतपुर उर्फ तोफापुर हलदौर बिजनौर यूपी बताया। पड़ताल में सामने आया कि उसके खिलाफ धोखाधड़ी, आर्म्स एक्ट एवं गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे चांदपुर बिजनौर में दर्ज चले आते हैं। बताया कि आरोपी को आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

  • उत्तर प्रदेश का गैंगस्टर हरिद्वार में आया था घटना करने हरिद्वार पुलिस द्वारा तमंचे के साथ धरा गया*

कोतवाली रानीपुर पुलिस द्वारा एक तमंचा मय 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर नाजायज को कब्जे में रखने पर एक अभियुक्त को धर दबोजा ।

गिरफ्तार अभियुक्त
मोहम्मद वाजिद पुत्र मोहम्मद शाकिर निवासी असालत पुर उर्फ तोफापुर हलदौर उत्तर प्रदेश उम्र 30 वर्ष
अभियुक्त का आपराधिक इतिहास:-
(1)- मु0अ0सं0 274/22 धारा 420/406/413/414/34 भादवि चलानी थाना चांदपुर बिजनौर
(2)-मु0अ0सं0 276/22 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट चलानी थाना चांदपुर बिजनौर
(3)-मु0अ0सं0 276/22 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट चलानी थाना चांदपुर बिजनौर
बरामदगी का विवरण –
एक अदद तमंचा 315 बोर एवं 01जिन्दा कारतूस नाजायज
पुलिस टीम
1 उप निरीक्षक अरविंद रतूड़ी
2 कांस्टेबल 403 संदीप सेमवाल कोतवाली रानीपुर हरिद्वार

You may have missed