पुलिस ने 18.42ग्राम स्मैक के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज
हरिद्वार के लक्सर कोतवाली पुलिस ने एक स्मैक तस्कर को गिरफ्तार किया है। इसके पास से 18.42 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम सोमवार सायं क्षेत्र में वाहन चेकिंग कर रही थी। तभी सुल्तानपुर के पास एक युवक संदिग्ध अवस्था में खड़ा दिखाई दिया।तलाशी लेने पर पुलिस को उसके पास से 18.42 ग्राम स्मैक मैं इलेक्ट्रॉनिक तराजू सहित बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम शोएब पुत्र गुलशेर ग्राम बसेड़ी खादर कोतवाली लक्सर निवासी बताया। पुलिस के अनुसार पकड़ा गया आरोपी शोएब स्मैक शाहरुख नाम के व्यक्ति से खरीद कर लाया है।जो लंबे समय से स्मैक तस्करी में लिप्त है।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। तथा अन्य युवक शाहरुख के बारे में जानकारी में जुटी है।पुलिस टीम में लक्सर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह एसआई मनोज नौटियाल हेड कांस्टेबल खजान सिंह कांस्टेबल गंगा सिंह शामिल रहे।

More Stories
देवभूमि स्कूल की छात्राओं और ब्रह्माकुमारी बहनों ने एसएसपी कैंप ऑफिस पहुंचकर मनाई रक्षाबंधन, छात्राओं ने एसएसपी नवनीत सिंह को बांधा रक्षासूत्र, मिला सुरक्षा और सफलता का वचन…
सिडकुल में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका रहे 51 नशेड़ी दबोचे, वसूला जुर्माना…
आगामी त्योहारों का बढ़ रहा उत्साह, ‘ऑल ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन’ और ‘SUPER FREIGHT CARRIER’ की ओर से देशवासियों एवं हरिद्वार वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं आगामी त्यौहार: हाजी मुस्तफा ने दी शुभकामनाएं…