लूट प्रकरण में दबोचा शराब माफिया, हिस्ट्रीशीट खोलने की तैयारी पूरी।शराब एवं मारपीट के कई मामलों में आरोपी अभियुक्त ने साथियों संग दिया था लूट और मारपीट की वारदात को अंजाम।
हरिद्वार की ज्वालापुर कोतवाली:—- कनखल निवासी युवक से मारपीट कर पीड़ित के कुंडल व मोबाइल लूटने सम्बन्धित प्रकरण में कोतवाली ज्वालापुर में आरोपी अभियुक्त रोहित उर्फ पौधा पुत्र बालकिशन निवासी गली नंबर A.6 सुभाष नगर ज्वालापुर तथा उसके साथी यश, धर्मेंद्र व मुकेश के विरुद्ध धारा 341, 394 भा.द.वि. में मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम ने मुख्य अभियुक्त रोहित उर्फ पौधा को लूटे गए मोबाइल व कुंडल सहित दबोचने में सफलता हासिल की।अवैध शराब बेचने व आमजन से गुंडागर्दी करने सम्बन्धित कई घटनाएं प्रकाश में आने के बाद अभियुक्त रोहित की हिस्ट्रीशीट खोले जाने की तैयारी की जा रही है ताकी अभियुक्त की हर हरकत पर नजर रखी जा सके।

More Stories
देवभूमि स्कूल की छात्राओं और ब्रह्माकुमारी बहनों ने एसएसपी कैंप ऑफिस पहुंचकर मनाई रक्षाबंधन, छात्राओं ने एसएसपी नवनीत सिंह को बांधा रक्षासूत्र, मिला सुरक्षा और सफलता का वचन…
सिडकुल में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका रहे 51 नशेड़ी दबोचे, वसूला जुर्माना…
आगामी त्योहारों का बढ़ रहा उत्साह, ‘ऑल ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन’ और ‘SUPER FREIGHT CARRIER’ की ओर से देशवासियों एवं हरिद्वार वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं आगामी त्यौहार: हाजी मुस्तफा ने दी शुभकामनाएं…