हरिद्वार:-शहरी विकास मंत्री डॉ प्रेम चंद अग्रवाल ने हरिद्वार नगर निगम क्षेत्र में रैन बसेरे का निरीक्षण किया। इस दौरान यहां लोगों से भी वार्ता की। साथ ही नगर क्षेत्र में अलाव की स्थिति भी जानी।बुधवार को उन्होंने सीसीआर के समीप पुरुष व महिला रैन बसेरे का निरीक्षण किया। इस दौरान रैन बसेरे में रह रहे लोगों से वार्ता की।डॉ अग्रवाल ने निर्देश देते हुए कहा कि खुले आसमान के नीचे रह रहे लोगों को रेन बसेरा की जानकारी दें। इसके लिए स्लोगन बोर्ड भी लगाए जाएं। जिससे जरूरतमंद व्यक्ति को रेन बसेरा उपलब्ध हो सके।सहायक नगर आयुक्त श्याम सुंदर ने बताया कि हरिद्वार नगर निगम क्षेत्र में 20 जगहों पर अलाव की व्यवस्था की गई है। इस पर मंत्री डॉ अग्रवाल ने अलाव की व्यवस्था को सुचारू रखते हुए आवश्यकता पड़ने पर इसकी संख्या को बढ़ाने के लिए भी निर्देशित किया।इस मौके जिलाध्यक्ष भाजपा सन्दीप गोयल, पूर्व मेयर हरिद्वार मनोज गर्ग, सहायक नगर आयुक्त श्याम सुंदर आदि उपस्थित रहे।
शहरी विकास मंत्री डॉ प्रेम चंद अग्रवाल ने हरिद्वार नगर निगम क्षेत्र में रैन बसेरे में निरीक्षण के दौरान मौजूद लोगों लोगों से की वार्ता…..साथ ही नगर क्षेत्र में अलाव की स्थिति भी ली जानकारी….

More Stories
निरीक्षक से पुलिस उपाधीक्षक बने राजेश साह और प्रदीप पंत, एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने कंधों पर लगाए सितारे, दोनों को बधाई देकर उज्ज्वल भविष्य की कामना की,
ऑपरेशन प्रहार में रानीपुर पुलिस का कड़ा रुख, मारपीट और शांति भंग करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार,असामाजिक तत्वों के विरुद्ध पुलिस का यह अभियान लगातार रहेगा जारी,
ऑपरेशन प्रहार-2026: हरिद्वार पुलिस का बड़ा प्रहार, दिव्यांगता की आड़ में गांजा तस्करी कर रहें आरोपी को बहादराबाद पुलिस ने किया गिरफ्तार,भारी मात्रा में अवैध गांजा और स्कूटी की बरामद,