पुलिस ने 5 हजार के इनामी को किया गिरफ्तार
लक्सर कोतवाली पुलिस ने पांच हजार के इनामी को गिरफ्तार किया है।पुलिस ने उसका चालान कर जेल भेज दिया है।
जानकारी के मुताबिक इनामी आरोपियों की धरपकड़ के दौरान लक्सर कोतवाली पुलिस ने कल्लू पुत्र सुक्रमपाल निवासी समसो उर्फ मिर्जापुर थाना पुरकाजी जिला मुजफ्फरनगर को बालावाली से गिरफ्तार किया। कल्लू एक साल से फरार चल रहा था। आरोपित पर पांच हजार का पुलिस ने इनाम घोषित किया हुआ था। पुलिस ने आरोपित का चालान कर जेल भेज दिया है। पुलिस कार्रवाई में चौकी प्रभारी रायसी पुनीत दसोनी कांस्टेबल अवनेश राणा आदि पुलिसकर्मियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

More Stories
सिडकुल में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका रहे 51 नशेड़ी दबोचे, वसूला जुर्माना…
आगामी त्योहारों का बढ़ रहा उत्साह, ‘ऑल ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन’ और ‘SUPER FREIGHT CARRIER’ की ओर से देशवासियों एवं हरिद्वार वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं आगामी त्यौहार: हाजी मुस्तफा ने दी शुभकामनाएं…
खाद्य पदार्थों पर महंगाई की मार कांग्रेस का प्रहार: सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, सरकार से मांगे जवाब, चीनी ₹20 महंगी, आम बजट ध्वस्त: ज्वालापुर में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन,सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई पर गहरा रोष जताया और आम जनता को राहत देने की मांग…