एचआरडीए के अधिकारियों ने शुक्रवार को अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए नेहरू नगर कॉलोनी और सलेमपुर में फ्लैट सील किए हैं एचआरडीए के सचिव उत्तम सिंह चौहान ने बताया कि सीता विहार कालोनी के सामने नेहरू नगर कालोनी गली नंबर-03 सलेमपुर हरिद्वार में विजेश के चार मंजिला निर्माण और नरेन्द्र सिंह की ओर से शीतला विहार के सामने मंत्रा फ्लैटों के पीछे सलेमपुर हरिद्वार में किए गए फ्लैटों के चार मंजीला निर्माण को सील कर दिया है। अवैध निर्माण को सील करने का कार्य अवर अभियन्ता त्रिपन सिंह पंवार, क्षेत्रीय सुपरवाइजर ने किया है।
हरिद्वार। जिलाधिकारी/उपाध्यक्ष हरिद्वार-रूड़की विकास प्राधिकरण विनय शंकर पाण्डेय के आदेशों के क्रम में हरिद्वार-रूड़की विकास प्राधिकरण द्वारा लगातार कई अवैध सम्पत्तियों को सील करने, अवैध निर्माण को ढहाने तथा अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त करने की कार्रवाई जारी है। उसी सिलसिले में शुक्रवार को भी अवैध निर्माण/कालोनी को सील करने की कार्रवाई की गयी।
सचिव हरिद्वार-रूड़की विकास प्राधिकरण श्री उत्तम सिंह चौहान ने बताया कि आज श्री विजेश द्वारा सीता विहार कालोनी के सामने, नेहरू नगर कालोनी गली न0-03 ,सलेमपुर हरिद्वार में किए गए फ्लैटों के चार मंजिला निर्माण को एवं श्री नरेन्द्र सिंह पुत्र श्री रामचन्द्र द्वारा शीतला विहार के सामने मंत्रा फ्लैटों के पीछे, सलेमपुर हरिद्वार में किए गए फ्लैटों के चार मंजिला निर्माण को अवर अभियन्ता श्री त्रिपन सिंह पंवार, क्षेत्रीय सुपरवाइजर व स्टाफ की टीम ने सील किया।
जिलाधिकारी/उपाध्यक्ष एचआरडीए ने कहा है कि भविष्य में जो भी अवैध प्लाटिंग/अवैध निर्माण आदि में लिप्त पाये जायेगे, उनके खिलाफ इसी तरह नियमानुसार सख्त से सख्त कार्रवाई की जायेगी।

More Stories
सिडकुल में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका रहे 51 नशेड़ी दबोचे, वसूला जुर्माना…
आगामी त्योहारों का बढ़ रहा उत्साह, ‘ऑल ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन’ और ‘SUPER FREIGHT CARRIER’ की ओर से देशवासियों एवं हरिद्वार वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं आगामी त्यौहार: हाजी मुस्तफा ने दी शुभकामनाएं…
खाद्य पदार्थों पर महंगाई की मार कांग्रेस का प्रहार: सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, सरकार से मांगे जवाब, चीनी ₹20 महंगी, आम बजट ध्वस्त: ज्वालापुर में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन,सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई पर गहरा रोष जताया और आम जनता को राहत देने की मांग…