मुख्यमंत्री के आदेश पर 13 जिलों के प्रभारी सचिव किए नियुक्त।देहरादून जिले के प्रभारी सचिव बनाए गए नितेश झा।सभी प्रभारी सचिवों को जिले में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा करने और समन्वय बनाने के दिए गए निर्देश।

विकास कार्यों को गति देने और सतत निगरानी के लिए उत्तराखंड सरकार ने 13 वरिष्ठ आईएएस अफसरों को मैदान में उतार दिया है। गुरुवार को सरकार ने 13 अफसरों को जिलावार प्रभारी अधिकारी बनाया है। ये सभी लगातार जिलों में विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे। साथ ही सरकार और जिलों के बीच समन्वयक भी बनाएंगे।
अपर सचिव-नियोजन रोहित मीणा ने गुरुवार को इनकी नियुक्ति के आदेश जारी किए। आदेश के मुताबिक, सभी अधिकारियों को अपने-अपने जिलों के नियमित रूप से संपर्क में रहना होगा। सभी को जिलों का भ्रमण भी लगातार करना होगा। नामित अधिकारियों की जिम्मेदारी होगी कि वो जिलों की विशिष्ट प्रकार की समस्याओं को सरकार के सामने रखेंगे। इसके साथ ही जिलों में होने वाली सभी उच्चस्तरीय बैठकों में भी नामित अधिकारियों को अनिवार्य रूप से शामिल होना होगा।
नामित अधिकारी
● देहरादून : नितेश कुमार झा
● हरिद्वार : आरके सुधांशु।
● नैनीताल : एल फैनई
● पिथौरागढ़ : रविनाथ रमन
● टिहरी : सचिन कुर्वे
● रुद्रप्रयाग : डॉ. आर.राजेश कुमार
● पौड़ी : दिलीप जावलकर
● यूएसनगर : डॉ.बीवीआरसी पुरुषोत्तम
● अल्मोड़ा : पंकज कुमार पांडेय
● चंपावत : चंद्रेश कुमार यादव
● उत्तरकाशी : हरिचंद्र सेमवाल
● बागेश्वर : विनोद कुमार सुमन। मुख्यमंत्री के आदेश पर 13 जिलों के प्रभारी सचिव किए नियुक्त।देहरादून जिले के प्रभारी सचिव बनाए गए नितेश झा।सभी प्रभारी सचिवों को जिले में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा करने और समन्वय बनाने के दिए गए निर्देश

More Stories
निरीक्षक से पुलिस उपाधीक्षक बने राजेश साह और प्रदीप पंत, एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने कंधों पर लगाए सितारे, दोनों को बधाई देकर उज्ज्वल भविष्य की कामना की,
ऑपरेशन प्रहार में रानीपुर पुलिस का कड़ा रुख, मारपीट और शांति भंग करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार,असामाजिक तत्वों के विरुद्ध पुलिस का यह अभियान लगातार रहेगा जारी,
ऑपरेशन प्रहार-2026: हरिद्वार पुलिस का बड़ा प्रहार, दिव्यांगता की आड़ में गांजा तस्करी कर रहें आरोपी को बहादराबाद पुलिस ने किया गिरफ्तार,भारी मात्रा में अवैध गांजा और स्कूटी की बरामद,