हरिद्वार के ज्वालापुर कोतवाली पर दिनांक 27/08/2022 को वादी संदीप चौहान पुत्र राकेश चौहान निवासी सीतापुर ज्वालापुर हरिद्वार के द्वारा लिखित सूचना दी कि दिनांक 25/08/22 सीतापुर शिव मंदिर के पास से तीन अज्ञात स्कूटी सवार व्यक्तियों द्वारा वादी के हाथ पर हथियार से वार कर मोबाइल फोन ओप्पो व ₹12500 छीन कर भाग जाने के संबंध में दी गई जिसके आधार पर थाना हाजा पर मुकदमा अपराध संख्या 468 /22 धारा 394 आईपीसी पंजीकृत किया गया जनपद हरिद्वार नगर क्षेत्र में मोबाइल/ स्नैचिंग की घटनाओं को देखते हुए घटना के तत्काल अनावरण करने हेतु श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा निर्देशित किया गया जिस के क्रम में श्रीमान पुलिस अधीक्षक नगर महोदय व क्षेत्राधिकारी ज्वालापुर महोदय के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर को तत्काल घटना के अनावरण करने हेतु निर्देशित किया गया जिस पर प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर द्वारा उप निरीक्षक सुनील रमोला के नेतृत्व में घटना का अनावरण करने हेतु टीम का गठन किया गया उप निरीक्षक सुनील रमोला द्वारा सीसीटीवी कैमरे की फुटेज/पतारसी सुरागरसी करते हुए मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त गण 1. गुरप्रीत 2. आकाश 3. सागर निवासी गण बादशाहपुर थाना पथरी हरिद्वार को छीने गए मोबाइल ओप्पो तथा घटना में प्रयुक्त स्कूटी टीवीएस जूपिटर नंबर UK08AY 2854 के साथ गिरफ्तार किया गया अभियोग में धारा 411 34 आईपीसी की बढ़ोतरी की गई अभियुक्त गणो को माननीय न्यायालय पेश किया जा रहा है
बरामदा माल
1.एक अदद मोबाइल फोन ओप्पो कंपनी
- स्कूटी टीवीएस जूपिटर नंबर UK08AY.2854
▪️▪️ नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त
- गुरप्रीत पुत्र विजय सिंह निवासी बादशाहपुर थाना पथरी हरिद्वार उम्र 20 वर्ष
- सागर पुत्र बबलू निवासी उपरोक्त उम्र 23 वर्ष
- आकाश पुत्र अमर चंद निवासी भोगपुर थाना लक्सर हरिद्वार उम्र 22 वर्ष ▪️▪️ पुलिस टीम
1- उप निरीक्षक सुनील रमोला
3- कांस्टेबल 768 वीरेंद्र चौहान
4- कॉन्स्टेबल1360 नरेंद्र राणा

More Stories
सिडकुल में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका रहे 51 नशेड़ी दबोचे, वसूला जुर्माना…
आगामी त्योहारों का बढ़ रहा उत्साह, ‘ऑल ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन’ और ‘SUPER FREIGHT CARRIER’ की ओर से देशवासियों एवं हरिद्वार वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं आगामी त्यौहार: हाजी मुस्तफा ने दी शुभकामनाएं…
खाद्य पदार्थों पर महंगाई की मार कांग्रेस का प्रहार: सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, सरकार से मांगे जवाब, चीनी ₹20 महंगी, आम बजट ध्वस्त: ज्वालापुर में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन,सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई पर गहरा रोष जताया और आम जनता को राहत देने की मांग…