कोतवाली ज्वालापुर पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी 05 मोटरसाइकिल के साथ एक अभियुक्त को दबोचा,कोतवाली ज्वालापुर पर दिनांक 19/12/2022 को मतलूब पुत्र याकूब निवासी ग्राम गड़ोवाली थाना पथरी जनपद हरिद्वार की लिखित तहरीर पर अज्ञात अभियुक्त द्वारा वादी की मोटर साइकिल हीरो स्पलेंडर नंबर UK 17D 3155 को बिलाल मस्जिद के पास सराय से चोरी कर ले जाने के संबंध में मुकदमा अपराध संख्या 751/22 धारा 379 आईपीसी पंजीकृत किया गया थाना क्षेत्र में मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं को देखते हुए तत्काल प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर द्वारा उप निरीक्षक इंद्रजीत राणा के नेतृत्व में घटना का तत्काल अनावरण हेतु टीम का गठन किया गया उप निरीक्षण इंद्रजीत राणा द्वारा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज / कड़ी सुराग रस्सी पतरासी कर अभियुक्त सैफुद्दीन उर्फ बबलू पुत्र मोहम्मद अकील निवासी इक्कड़ खुर्द छोटी थाना पथरी हरिद्वार को मुकदमा उपरोक्त संबंधित मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया अभियुक्त की निशानदेही पर 04 अन्य मोटरसाइकिले भी बरामद की गई जिनके संबंध में जनपद के थानों/बाहन स्वामियों की जानकारी की जा रही है अभियोग में धारा 411 आईपीसी व 41/102 सीआरपीसी की बढ़ोतरी की गई अभियुक्त को मा0 न्यायालय पेश किया जा रहा है।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त
सैफुद्दीन उर्फ बबलू पुत्र मोहम्मद अकील निवासी छोटी इक्कड़ खुर्द थाना पथरी जनपद हरिद्वार उम्र 22 वर्ष
बरामदा मोटरसाइकिल
- स्प्लेंडर प्लस UK17D3155
- पल्सर HR60D4306
- सुपर स्प्लेंडर UK08K7772
- स्प्लेंडर प्लसUK08AS1558
- हौंडा शाइन HR12W6885
पुलिस टीम
1.उप निरीक्षक इंद्रजीत राणा
2.का0768 वीरेंद्र चौहान
3.का01360 नरेंद्र राणा

More Stories
निरीक्षक से पुलिस उपाधीक्षक बने राजेश साह और प्रदीप पंत, एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने कंधों पर लगाए सितारे, दोनों को बधाई देकर उज्ज्वल भविष्य की कामना की,
ऑपरेशन प्रहार में रानीपुर पुलिस का कड़ा रुख, मारपीट और शांति भंग करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार,असामाजिक तत्वों के विरुद्ध पुलिस का यह अभियान लगातार रहेगा जारी,
ऑपरेशन प्रहार-2026: हरिद्वार पुलिस का बड़ा प्रहार, दिव्यांगता की आड़ में गांजा तस्करी कर रहें आरोपी को बहादराबाद पुलिस ने किया गिरफ्तार,भारी मात्रा में अवैध गांजा और स्कूटी की बरामद,