शहर व्यापार मंडल की टीम ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय को उनके कार्यालय में जाकर शॉल पहनाकर एवं बुके देकर सम्मानित किया।
शहर अध्यक्ष विपिन गुप्ता एवं शहर महामंत्री विक्की तनेजा ने बताया कि जैसा की सर्वविदित ही है कि 2 दिन पूर्व मौहल्ला कडछ से 8 माह के एक मासूम बच्चे का अपहरण कर लिया गया था,जिस घटना को सुनकर हर कोई दुखी था । लेकिन जनपद के पुलिस विभाग ने पूरी तत्परता दिखाते हुए मात्र 36 घंटे के अंदर मासूम बच्चे को सकुशल बरामद करके बच्चे के माता पिता के सुपुर्द कर दिया था । पुलिस विभाग की इस कार्यशैली ने उत्तराखंड की मित्र पुलिस के कथन को सत्य कर दिखाया है । शहर के समस्त व्यापारीगण की ओर से शहर व्यापार मंडल,ज्वालापुर एक प्रतिनिधि मंडल ने जनपद पुलिस विभाग के मुखिया वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय को आज इस महान कार्य की सराहना करते हुए एवं आभार प्रकट करते हुए सम्मानित किया । साथ साथ कोतवाली ज्वालापुर के प्रभारी निरीक्षक महोदय की कार्य शैली की प्रशंसा की । प्रतिनिधि मंडल में मगन बंसल, निर्दोष अरोड़ा,संदीप पाहवा,मुकेश सैनी, ओम प्रकाश विरमानी,अनूप जिंदल उपस्थित रहे ।
आठ माह के मासूम की सकुशल बरामदगी पर…..शहर व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों ने एसएसपी अजय सिंह का आभार प्रकट करते हुए….शॉल व बुके भेंट कर किया सम्मानित….

More Stories
सिडकुल में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका रहे 51 नशेड़ी दबोचे, वसूला जुर्माना…
आगामी त्योहारों का बढ़ रहा उत्साह, ‘ऑल ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन’ और ‘SUPER FREIGHT CARRIER’ की ओर से देशवासियों एवं हरिद्वार वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं आगामी त्यौहार: हाजी मुस्तफा ने दी शुभकामनाएं…
खाद्य पदार्थों पर महंगाई की मार कांग्रेस का प्रहार: सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, सरकार से मांगे जवाब, चीनी ₹20 महंगी, आम बजट ध्वस्त: ज्वालापुर में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन,सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई पर गहरा रोष जताया और आम जनता को राहत देने की मांग…