हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकारण के अधिकारियों ने अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए मंगलवार को एक अवैध कॉलोनी को सील कर दिया है। एचआरडीए के सचिव उत्तम सिंह चौहान ने बताया कि रामानन्द कॉलेज इब्राहीमपुर मार्ग, गैस प्लांट के पीछे अवैध रूप से बिना नक्शा स्वीकृत कराए टीटू व नीरज की ओर से विकसित की जा रही अनधिकृत कालोनी को अवर अभियंता आकाश जगूड़ी, क्षेत्रिय सुपरवाइजर ने सील किया।जिलाधिकारी/उपाध्यक्ष हरिद्वार-रूड़की विकास प्राधिकरण श्री विनय शंकर पाण्डेय के आदेशों के क्रम में हरिद्वार-रूड़की विकास प्राधिकरण द्वारा लगातार कई अवैध सम्पत्तियों को सील करने, अवैध निर्माण को ढहाने तथा अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त करने की कार्रवाई जारी है। उसी सिलसिले में मंगलवार को भी अवैध निर्माण/कालोनी को सील करने की कार्रवाई की गयी।
सचिव हरिद्वार-रूड़की विकास प्राधिकरण श्री उत्तम सिंह चौहान ने बताया कि आज श्री टीटू पुत्र श्री सुरेन्द्र व श्री नीरज आदि द्वारा रामानन्द कॉलेज, इब्राहीमपुर मार्ग, गैस प्लान्ट के पीछे श्री राम एन्कलेव के सामने ज्वालापुर हरिद्वार में विकसित की गई अनधिकृत कालोनी को अवर अभियन्ता श्री आकाश जगूड़ी, क्षेत्रीय सुपरवाइजर व स्टाफ की टीम ने सील किया।
जिलाधिकारी/उपाध्यक्ष एचआरडीए ने कहा है कि भविष्य में जो भी अवैध प्लाटिंग/अवैध निर्माण आदि में लिप्त पाये जायेगे, उनके खिलाफ इसी तरह नियमानुसार सख्त से सख्त कार्रवाई की जायेगी।
रुड़की विकास प्राधिकारण के अधिकारियों ने अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए….. इब्राहिमपुर मार्ग गैंस प्लांट के पीछे एक अवैध कॉलोनी को किया सील….

More Stories
सिडकुल में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका रहे 51 नशेड़ी दबोचे, वसूला जुर्माना…
आगामी त्योहारों का बढ़ रहा उत्साह, ‘ऑल ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन’ और ‘SUPER FREIGHT CARRIER’ की ओर से देशवासियों एवं हरिद्वार वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं आगामी त्यौहार: हाजी मुस्तफा ने दी शुभकामनाएं…
खाद्य पदार्थों पर महंगाई की मार कांग्रेस का प्रहार: सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, सरकार से मांगे जवाब, चीनी ₹20 महंगी, आम बजट ध्वस्त: ज्वालापुर में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन,सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई पर गहरा रोष जताया और आम जनता को राहत देने की मांग…