हरिद्वार:-पुलिस लाइन हरिद्वार स्थित पुलिस मॉडर्न स्कूल के छात्र-छात्राओं के साथ पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 संचार एवं शिक्षा संवाद किया
कार्यक्रम हरिद्वार के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह की पहल पर आयोजित किया गया। छात्र-छात्राओं ने नई शिक्षा नीति को लेकर पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ. निशंक से कोई रोचक सवाल पूछे और निशंक ने भी छात्र-
छात्राओं से कई सवाल किए। सही सवालों का जवाब देने
पर निशंक ने छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। निशंक ने कहा कि नई शिक्षा नीति से हर वर्ग को शिक्षा प्राप्त करने का मौका मिलेगा और इससे शिक्षा का स्तर
और अधिक बढ़ेगा साथ ही हमारे छात्र-छात्राएं विश्व स्तर पर अपनी शिक्षा का और अधिक लोहा मनवा सकेंगे। उन्होंने कहा कि वैदिक शिक्षा प्रणाली को अतीत में आतताईयो ने तहस-नहस कर दिया था और हमारे इतिहास को उलट दिया था, नई शिक्षा नीति भारतीय संस्कार से सराबोर होगी जिससे भारतीय संस्कृति फिर से
पूरे विश्व में अपना परचम लहराएंगी और भारत फिर से
विश्व गुरु बनेगा।इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने कहा कि शिक्षा संवाद कार्यक्रम बहुत सार्थक साबित
हुआ है उन्होंने अतिथियों का आभार जताया। निशंक के
पुलिस मॉडर्न स्कूल पहुंचने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक
और स्कूल के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया, इस दौरान छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए।
पुलिस लाइन मॉडर्न स्कूल में छात्र-छात्राओं के साथ…..पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने….राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 संचार एवं शिक्षा पर किया संवाद…..

More Stories
सिडकुल में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका रहे 51 नशेड़ी दबोचे, वसूला जुर्माना…
आगामी त्योहारों का बढ़ रहा उत्साह, ‘ऑल ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन’ और ‘SUPER FREIGHT CARRIER’ की ओर से देशवासियों एवं हरिद्वार वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं आगामी त्यौहार: हाजी मुस्तफा ने दी शुभकामनाएं…
खाद्य पदार्थों पर महंगाई की मार कांग्रेस का प्रहार: सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, सरकार से मांगे जवाब, चीनी ₹20 महंगी, आम बजट ध्वस्त: ज्वालापुर में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन,सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई पर गहरा रोष जताया और आम जनता को राहत देने की मांग…