उत्तराखंड गौवंश संरक्षण स्क्वायड गढ़वाल परिक्षेत्र हरिद्वार द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर ग्राम नगला इमरती अंडर बाईपास से एक सफेद रंग की पिकअप UP19T2067 से बर्बरता एवं क्रूरता पूर्वक लादकर परिवहन किए जा रहे छोटे बड़े कुल 6 गोवंश को जीवित बरामद किया गया तथा 5 अभियुक्त गण को मौके से गिरफ्तार किया गया है, जिनके विरुद्ध धारा 11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के अंतर्गत कोतवाली रुड़की में अभियोग पंजीकृत कराया गया।*गिरफ्तार अभियुक्तगण*
1:- लियाकत पुत्र मुस्तकीम निवासी मोहल्ला इकरामपुर कैराना उत्तर प्रदेश।
2:- नवाब पुत्र मुंफेत निवासी जैनपुर खुर्द, थाना लक्सर हरिद्वार।
3:- फिरोज पुत्र कासिम निवासी जैनपुर खुर्द थाना लक्सर हरिद्वार।
4:- इंतजार पुत्र महबूब निवासी मरगुबपुर थाना बहादरा बाद हरिदार।
5:- इनाम पुत्र खुर्सीद निवासी कासमपुर बोडाहेड़ी ग्राम थाना पथरी हरिद्वार।*बरामदगी*
1:- 06 जीवित गोवंश पशु।
2:- एक पिकअप UP19T2067।*कार्यवाही का विवरण*
उत्तराखंड गोवंश संरक्षण स्क्वायड गढ़वाल परिक्षेत्र जनपद हरिद्वार के द्वारा माह जनवरी 2022 से अब तक गोकशी, गौहत्या, गौतस्करी एवं अवैध पशु कटान के विरुद्ध विभिन्न थानों में कुल- 186 अभियुक्तगण के विरुद्ध कुल- 57 अभियोग पंजीकृत कराए गए हैं। जिनमें – 88 पशुओं को गोकशी से बचाकर गौशालाओं में दाखिल कराया गया है। ज्ञात हो कि गोवंश टीम द्वारा गोकशी, गौहत्या, गोतस्करी की रोकथाम हेतु लगातार वैधानिक कार्यवाही की जा रही है तथा जनपद के विभिन्न थानों में पंजीकृत एक से अधिक अभियोगों में सम्मिलित व क्रियाशील गौ हत्यारों एवं गौ तस्करों के विरुद्ध जनपद हरिद्वार के विभिन्न थानों के द्वारा अभी तक कुल – 76 गोकशी, गौहत्यारों व गोतास्करो के विरुद्ध गुंडा अधिनियम एवं गैंगस्टर एक्ट के तहत निरोधात्मक कार्यवाही की जा चुकी है, कार्यवाही लगातार जारी है।*गोवंश टीम का विवरण*
1:- उ0नि0 आशीष कुमार।
2:- का0 874 प्रवीण खत्री।
3:- का0 199 प्रवीण कुमार।
4:- का0 830 सुनील सैनी।
उत्तराखंड गौ स्क्वायड की टीम ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम नगला इमरती में कार्यवाही करते हुए छोटे बड़े जिंदा 6 गोवंश बरामद कर 5 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार….

More Stories
निरीक्षक से पुलिस उपाधीक्षक बने राजेश साह और प्रदीप पंत, एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने कंधों पर लगाए सितारे, दोनों को बधाई देकर उज्ज्वल भविष्य की कामना की,
ऑपरेशन प्रहार में रानीपुर पुलिस का कड़ा रुख, मारपीट और शांति भंग करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार,असामाजिक तत्वों के विरुद्ध पुलिस का यह अभियान लगातार रहेगा जारी,
ऑपरेशन प्रहार-2026: हरिद्वार पुलिस का बड़ा प्रहार, दिव्यांगता की आड़ में गांजा तस्करी कर रहें आरोपी को बहादराबाद पुलिस ने किया गिरफ्तार,भारी मात्रा में अवैध गांजा और स्कूटी की बरामद,