एसएसपी हरिद्वार की पहल पर कबाड़ियों का सत्यापन, पुलिस ने खंगाले गोदाम,पुलिस की अचानक कार्यवाही से क्षेत्र में कार्य करने वाले कबाड़ीयों में हड़कंप।हरिद्वार के बहादराबाद थाना क्षेत्र के कबाड़ियों का सत्यापन करते हुए कबाडियों के गोदाम खंगाले गए।इस दौरान पुलिस टीम ने कबाड़ के गोदामों में काम करने वाले लोगों के सत्यापन न कराने पर 5 कबाडियों का चालान कर एक कबाड़ी का गोदाम शील करते हुए ₹10000 जुर्माना वसूला। सभी कबाड़ीयो को सीसीटीवी कैमरा लगाने हेतु 10 दिन का समय दिया है , ना लगाने पर आवश्यक विधिक कार्रवाई अमल में लाने हेतु चेतावनी दी गई । सभी को एक रजिस्टर मेंटेन करने हेतु निर्देशित किया गया है इसमें सामान का इनपुट और आउटपुट की एंट्री होनी अति आवश्यक है ।
यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
बहादराबाद थाना प्रभारी नितेश शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कबाड़ियों के गोदाम खंगालकर किया सत्यापन….अचानक हुई कार्यवाही से क्षेत्र के कबाड़ियों में मचा हड़कंप….

More Stories
सिडकुल में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका रहे 51 नशेड़ी दबोचे, वसूला जुर्माना…
आगामी त्योहारों का बढ़ रहा उत्साह, ‘ऑल ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन’ और ‘SUPER FREIGHT CARRIER’ की ओर से देशवासियों एवं हरिद्वार वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं आगामी त्यौहार: हाजी मुस्तफा ने दी शुभकामनाएं…
खाद्य पदार्थों पर महंगाई की मार कांग्रेस का प्रहार: सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, सरकार से मांगे जवाब, चीनी ₹20 महंगी, आम बजट ध्वस्त: ज्वालापुर में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन,सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई पर गहरा रोष जताया और आम जनता को राहत देने की मांग…