हरिद्वार:-भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) ने रिकॉर्ड संख्या में व्यवसाय उत्कृष्टता के प्रतिष्ठित सीआईआई-एक्जिम बैंक पुरस्कार जीतकर अपने ‘गुणवत्ता सर्वप्रथम’ अभियान के अंतर्गत व्यवसाय उत्कृष्टता की
यात्रा में एक और कीर्तिमान स्थापित किया है।बीएचईएल सीआईआई-एक्जिम बैंक के अब तक के पहले “व्यवसाय उत्कृष्टता अपनाने और समृद्ध करने के लिए ‘स्पेशल जूरी कमेंडेशन” प्राप्त करने वाला पहला संगठन है। कंपनी की त्रिची, हरिद्वार, भोपाल और हैदराबाद इकाइयों को प्लेटिनम पुरस्कार तथा प्रोजेक्ट इंजीनियरिंग मैनेजमेंट, इलेक्ट्रॉनिक्स डिवीजन – बेंगलुरु, पावर सेक्टर – उत्तरी क्षेत्र और रानीपेट प्रभागों को गोल्ड प्लस पुरस्कार मिला है।बेंगलुरु में 30वें सीआईआई एक्सीलेंस समिट में बीएचईएल के अध्यक्ष एवं प्रबंध
निदेशक डॉ. नलिन सिंघल की उपस्थिति में इकाइयों/प्रभागों ने ये पुरस्कार प्राप्त किए। ये पुरस्कार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त यूरोपीय फाउंडेशन फॉर क्वालिटी मैनेजमेंट (EFQM) के उत्कृष्टता मॉडल पर आधारित हैं। उल्लेखनीय है कि, बीएचईएल वर्ष 2006 में सीआईआई-एक्जिम बैंक पुरस्कार प्राप्त करने वाला पहला सार्वजनिक क्षेत्र का उपक्रम था।
(बीएचईएल) ने रिकॉर्ड संख्या में व्यवसाय उत्कृष्टता के प्रतिष्ठित सीआईआई-एक्जिम बैंक पुरस्कार जीतकर……(गुणवत्ता सर्वप्रथम) अभियान के अंतर्गत व्यवसाय उत्कृष्टता की यात्रा में एक और कीर्तिमान किया स्थापित…..

More Stories
सिडकुल में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका रहे 51 नशेड़ी दबोचे, वसूला जुर्माना…
आगामी त्योहारों का बढ़ रहा उत्साह, ‘ऑल ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन’ और ‘SUPER FREIGHT CARRIER’ की ओर से देशवासियों एवं हरिद्वार वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं आगामी त्यौहार: हाजी मुस्तफा ने दी शुभकामनाएं…
खाद्य पदार्थों पर महंगाई की मार कांग्रेस का प्रहार: सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, सरकार से मांगे जवाब, चीनी ₹20 महंगी, आम बजट ध्वस्त: ज्वालापुर में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन,सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई पर गहरा रोष जताया और आम जनता को राहत देने की मांग…