हरिद्वार में बीते कुछ दिनों पहले सोशल मीडिया पर अवैध हाथियार के साथ फोटो डालकर भय का माहौल बनाने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है । पुलिस कार्यालय रोशनाबाद में एसपी रेखा यादव ने प्रेसवार्ता करते हुए बताया कि कोतवाली रानीपुर पुलिस द्वारा टीम बनाकर मामले की जांच की गई। जिसके चलते मुखबिर की सूचना पर बीएचएल स्टेडियम के पास 4 व्यक्तियों के बैठे होने की सूचना प्राप्त हुई जिनके पास अवैध असला भी है जो किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में है जिस पर पुलिस टीम के द्वारा मुखबिर के बताए स्थान पर दबिश दी गई और चारों व्यक्तियों को मौके से पकड़ लिया गया अभियुक्तों में मयंक त्यागी पुत्र बृजेश त्यागी निवासी टिहरी विस्थापित उज्जवल चौहान उर्फ विक्की पुत्र सतीश निवासी पंजनहेड़ी थाना कनखल अमन कुमार पुत्र गजेंद्र सिंह निवासी सिएट सुभाष नगर कोतवाली ज्वालापुर बताए जा रहे हैं जिनके पास से चार अवैध तमंचा चार जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं पकड़े गए चारों अभियुक्तों पर वैधानिक कार्यवाही कर न्यायालय के समक्ष पेश कर अग्रिम कार्यवाही को अमल में लाया जा रहा है।
सोशल मीडिया पर अवैध हाथियार के साथ फोटो डालकर डर का माहौल बनाने वाले 6 युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल…. 1 रिवाल्वर 5 अवैध तमन्चे और कारतूस किए बरामद…..

More Stories
सिडकुल में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका रहे 51 नशेड़ी दबोचे, वसूला जुर्माना…
आगामी त्योहारों का बढ़ रहा उत्साह, ‘ऑल ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन’ और ‘SUPER FREIGHT CARRIER’ की ओर से देशवासियों एवं हरिद्वार वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं आगामी त्यौहार: हाजी मुस्तफा ने दी शुभकामनाएं…
खाद्य पदार्थों पर महंगाई की मार कांग्रेस का प्रहार: सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, सरकार से मांगे जवाब, चीनी ₹20 महंगी, आम बजट ध्वस्त: ज्वालापुर में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन,सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई पर गहरा रोष जताया और आम जनता को राहत देने की मांग…