हरिद्वार के बहादराबाद स्थित एंजिल्स अकादेमी सीनियर सेकंडरी स्कूल का पाच दिन तक चलने वाले “वार्षिक खेलोत्सव” का कल (26-11-2022) को भल्ला स्टेडियम, हरिद्वार में सफलतापूर्वक समापन हुआ। पाचवें ओर अंतिम दिन कक्षा 6 से कक्षा 12 तक के बच्चों ने फ़ाइनल प्रतियोगिताओं में भाग लिया। जिसमे बच्चों की 100, 200 व 400 मीटर रेस,1600 मीटर रेस,शॉटपुट थ्रो,रिले रेस,टग ऑफ वार व जवेलीन थ्रो के मुकाबले करवाए गए। इस कार्यक्रम में टैगोर हाउस ने 59 मेडल के साथ प्रथम स्थान, शिवाजी व आजाद हाउस 42 मेडल के साथ दूसरे स्थान पर, रमन हाउस 40 मेडल के साथ तीसरे स्थान पर रहा ।
अंक तालिका
गोल्ड सिल्वर ब्रोंज कुल योग
टेगोर हाउस 30 12 17 =59
शिवाजी हाउस 13 19 10=42
आज़ाद हाउस 15 11 16=42
रमन हाउस 06 20 14=40
*Annual Sports Meet – 2022-23
प्रधानाचार्या श्रीमति रश्मि चौहान ने कहा कि हमे पढ़ाई के साथ-साथ बच्चों के शारीरिक विकास पर भी ध्यान देना चाहिए। खेलकुद बच्चों के दिमाग को स्वस्थ और सक्रिय रखने में मदद करता हैं। जिससे सकारात्मकऊर्जा का संचार होता है खेलों के द्वारा बच्चे मज़बूत ,आत्मविश्वासी और कुशल बनते हैं।
पुष्पेंद्र सिंह चौहान ,प्रधानाचार्य रा0उ0मा0वि0 जसावावाला धनोरी हरिद्वार ने कहा कि खेलकूद बच्चों के मानसिक एवं शारीरिक विकास और चरित्र के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभातें हैं।
प्रधानाचार्या रश्मि चौहान ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विधालय के सभी शिक्षकगणों,क्रमचारियों एवं अभिभावकों का धन्यवाद किया।इस अवसर पर अतिथि के रूप में महेंद्र सिंह प्रिंसिपल राजकीय इंटर कॉलेज बीएचएल हरिद्वार,मीनाक्षी अग्रवाल प्रिंसिपल एचआर पब्लिक स्कूल लक्सर,कमला जोशी,गोपाल अरोड़ा, हरीश भदोला डायरेक्टर पार्थसारथी हायर सेकेंडरी स्कूल खड़खड़ी हरिद्वार से आये अतिथियों ने विजेता बच्चों को मेडल देकर सम्मानित किया।

More Stories
सिडकुल में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका रहे 51 नशेड़ी दबोचे, वसूला जुर्माना…
आगामी त्योहारों का बढ़ रहा उत्साह, ‘ऑल ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन’ और ‘SUPER FREIGHT CARRIER’ की ओर से देशवासियों एवं हरिद्वार वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं आगामी त्यौहार: हाजी मुस्तफा ने दी शुभकामनाएं…
खाद्य पदार्थों पर महंगाई की मार कांग्रेस का प्रहार: सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, सरकार से मांगे जवाब, चीनी ₹20 महंगी, आम बजट ध्वस्त: ज्वालापुर में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन,सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई पर गहरा रोष जताया और आम जनता को राहत देने की मांग…