हरिद्वार की ज्वालापुर कोतवाली पुलिस के हत्थे चढ़ी एक महिला के कब्जे से 48 नशीले इंजेक्शन और 31 हजार की नकदी बरामद हुई है। एनडीपीएस ऐक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करते हुए पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। कोतवाली प्रभारी आरके सकलानी ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने वाल्मीकि बस्ती शिव मंदिर के पास से एक महिला को पकड़ लिया। महिला के कब्जे से 48 नशीले इंजेक्शन बरामद हुए। इसके अलावा इंजेक्शन बेचकर मिले 31 हजार रुपये भी मिल गए। कोतवाली लाकर की गई पूछताछ में महिला ने अपना नमा विमला निवासी वाल्मीकि बस्ती निकट शिव मंदिर बताया। बताया कि उसने गांव सलेमपुर के एक युवक से इंजेक्शन खरीदे हैं, जिसकी तलाश में भी पुलिस जुटी है। नाम पता गिरफ्तार अभियुक्ता,विमला पत्नी स्वर्गीय रमेश चंद्र निवासी बाल्मीकि बस्ती नियर शिव मंदिर ज्वालापुर हरिद्वार बरामदगी
1- 48 अवैध इंजेक्शन
2- 31320 रुपऐ, गिरफ्तार करने वालीं पुलिस टीम में,
1- उपनिरीक्षक सुनील रमोला
2- का027 सुमन राणा
3- का0607 मिथुन यादव,महिला का0 1494 शोभा शामिल रहें।
ज्वालापुर कोतवाली पुलिस के हत्थे चढ़ी महिला के कब्जे से 48 नशीले इंजेक्शन और 31 हजार की नकदी हुई बरामद….एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर आरोपी महिला को भेज जेल….

More Stories
सिडकुल में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका रहे 51 नशेड़ी दबोचे, वसूला जुर्माना…
आगामी त्योहारों का बढ़ रहा उत्साह, ‘ऑल ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन’ और ‘SUPER FREIGHT CARRIER’ की ओर से देशवासियों एवं हरिद्वार वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं आगामी त्यौहार: हाजी मुस्तफा ने दी शुभकामनाएं…
खाद्य पदार्थों पर महंगाई की मार कांग्रेस का प्रहार: सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, सरकार से मांगे जवाब, चीनी ₹20 महंगी, आम बजट ध्वस्त: ज्वालापुर में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन,सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई पर गहरा रोष जताया और आम जनता को राहत देने की मांग…