हरिद्वार की लक्सर कोतवाली पुलिस ने पांच पेटी अवैध शराब के साथ दो तस्कर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पिछले दो सप्ताह से नशीली वस्तुओं की आपूर्ति के खिलाफ पुलिस की इस कार्यवाही से तस्करों में दहशत छाने लगी है।लक्सर कोतवाली पुलिस के द्वारा सुल्तानपुर पुलिस चौकी प्रभारी मनोज नौटियाल के नेतृत्व में चलाएं गए चैकिंग अभियान के दौरान सुल्तानपुर बेगम पुल के पास दो व्यक्तियों के पास से पांच पेटी देशी दबंग मार्का शराब बरामद हुई। जिस पर पुलिस ने दीपक पुत्र इमरत पाल निवासी ग्राम दमात थाना पुरकाजी मुजफ्फरनगर व शुभम पुत्र राम सिंह ग्राम हिनवाडा थाना बाबरी जिला शामली को 60 आबकारी एक्ट में गिरफ्तार कर लिया है। इस चैकिंग टीम में चौकी प्रभारी मनोज नौटियाल के आलावा कांस्टेबल अजीत तोमर व नवीन चन्द मौजूद थे। सुल्तानपुर पुलिस चौकी के द्वारा क्षेत्र में चलाए जा रहे नशीले पदार्थों के खिलाफ अभियान से तस्करों में हड़कंप मचा हुआ है।
लक्सर कोतवाली पुलिस ने चैकिंग के दौरान…..पांच पैटी दबंग मार्का अवैध शराब के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार कर….

More Stories
सिडकुल में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका रहे 51 नशेड़ी दबोचे, वसूला जुर्माना…
आगामी त्योहारों का बढ़ रहा उत्साह, ‘ऑल ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन’ और ‘SUPER FREIGHT CARRIER’ की ओर से देशवासियों एवं हरिद्वार वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं आगामी त्यौहार: हाजी मुस्तफा ने दी शुभकामनाएं…
खाद्य पदार्थों पर महंगाई की मार कांग्रेस का प्रहार: सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, सरकार से मांगे जवाब, चीनी ₹20 महंगी, आम बजट ध्वस्त: ज्वालापुर में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन,सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई पर गहरा रोष जताया और आम जनता को राहत देने की मांग…