हरिद्वार में पुरानी कार खरीद कर आरसी अपने नाम ना कराना एक व्यक्ति को भारी पड़ा। उसने जिस व्यक्ति से गाड़ी खरीदी थी मौका पाकर उसी ने गाड़ी को चुरा लिया। मामला कनखल थाना क्षेत्र का है जहां जगजीतपुर में रहने वाले मोहित भट्ट ने अपने घर के बाहर से गाड़ी चोरी होने की सूचना पुलिस को दी। जिस पर मुकदमा दर्ज करते हुए पुलिस ने जांच शुरू की। मामले में जांच पड़ताल करने और सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद पुलिस ने रुद्रप्रयाग जिले के रहने वाले संदिग्ध से सख्ती से पूछताछ की तो उसने बताया कि साल 2018 में उसने अपनी कार वादी के पिता को बेची थी। लेकिन उन्होंने अभी तक गाड़ी के कागजात अपने नाम नहीं कराए। इसलिए उसमें अपने क्षेत्र में शराब तस्करी करने के लिए गाड़ी को चुरा लिया। एसपी क्राइम रेखा यादव ने कनखल थाने में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए मामले का खुलासा किया। इसके अलावा पुलिस ने क्षेत्र में कई वारदातो को अंजाम दे चुके दो मोबाइल झपट मारो को भी गिरफ्तार किया है।अपराध विधिः- अभियुक्तगण बिना नम्बर की मोटर साइकिल पर सवार होकर थाना व हरिद्वार क्षेत्र में राह चलते राहगीरों से उनके मोबाइल फोन व रुपयों को लूटने की घटना को अंजाम देते है। जिसके पश्चात वह लूट में मिले रुपयों को आपस में बाँट लेते हैं व अपने गाँव भाग जाते हैं।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम थाना:- 1. प्रभारी निरीक्षक श्री मुकेश चौहान,2- उ0नि0 भजराम चौहान,3- उ0नि0 मन्दीप सिंह 4- उ0नि0 उपेन्द्र सिंह,5- उ0नि0 रणजीत तोमर (सीआईयू हरिद्वार) 6- हे0का0 सुन्दर (सीआईयू हरिद्वार),7- का0 938 बलवन्त सिंह,8- का0 275 सुल्तान सिंह 09- का) वसीम (सीआईयू हरिद्वार)शामिल रहे।

More Stories
सिडकुल में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका रहे 51 नशेड़ी दबोचे, वसूला जुर्माना…
आगामी त्योहारों का बढ़ रहा उत्साह, ‘ऑल ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन’ और ‘SUPER FREIGHT CARRIER’ की ओर से देशवासियों एवं हरिद्वार वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं आगामी त्यौहार: हाजी मुस्तफा ने दी शुभकामनाएं…
खाद्य पदार्थों पर महंगाई की मार कांग्रेस का प्रहार: सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, सरकार से मांगे जवाब, चीनी ₹20 महंगी, आम बजट ध्वस्त: ज्वालापुर में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन,सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई पर गहरा रोष जताया और आम जनता को राहत देने की मांग…