तनवीर अली हरिद्वार’–एसएसपी हरिद्वार द्वारा नशीले पदार्थ के खिलाफ अभियान चलाने के लिए पुलिस को निर्देश दिए गए हैं जिसके बाद सीओ सिटी अजय प्रताप सिंह के सुपरविजन में कनखल थाने में एक टीम का गठन किया गया था। इस अभियान के तहत थाना कनखल पुलिस की टीम ने स्मैक तस्करी कर रही मां और बेटी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पूजा और उसकी मां रानी निवासी जिला गोंडा,उत्त्तर प्रदेश, हाल निवासी बसंत विहार फेस वन जगजीतपुर की रहने वाली है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान मां बेटी को माया विहार तिराहे कनखल के पास से गिरफ्तार किया है।मां-बेटी स्कूटी से थाना कनखल क्षेत्र में स्मैक की तस्करी करती थी। पुलिस ने उनके पास से 50 ग्राम स्मैक, एक डिजिटल तराजू ₹20000 नगद बरामद किए हैं।दोनों के खिलाफ एनडीपीएस की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पैश किया जा रहा है।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में
वरिष्ठ उपनिरीक्षक राजेन्द्र सिह रावत थाना कनखल हरिद्वार। उपनिरिक्षक सत्येन्द्र नेगी चौकी प्रभारी जगजीतपुर थाना कनखल हरिद्वार।
कॉन्स्टेबल जयपाल सिंह थाना कनखल हरिद्वार। कॉन्स्टेबल हरेन्द्र सिंह थाना कनखल हरिद्वार। महिला कॉन्स्टेबल पूजा शर्मा थाना कनखल हरिद्वार।शामिल रहे।


More Stories
एंजेल्स एकेडमी में आयोजित हुआ वार्षिक सम्मान समारोह: मुख्य अतिथि डॉ. निशंक ने मेधावी छात्रों को किया सम्मानित, शिक्षा ही समाज और राष्ट्र निर्माण का सबसे मजबूत आधार: डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, प्रिंसिपल रश्मि चौहान ने सभी का किया स्वागत…
एंजेल्स एकेडमी में आयोजित हुआ वार्षिक सम्मान समारोह: मुख्य अतिथि डॉ. निशंक ने मेधावी छात्रों को किया सम्मानित, शिक्षा ही समाज और राष्ट्र निर्माण का सबसे मजबूत आधार: डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, प्रिंसिपल रश्मि चौहान ने सभी का किया स्वागत…
ग्राम पंचायत अकोढ़ा खुर्द में लाखों रुपये के विकास कार्यों में अनियमितता उजागर, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने ग्राम प्रधान बसंती देवी को पद से हटाने के दिए आदेश,