हरिद्वार के श्यामपुर थाना पुलिस और सीआईयू की टीम ने संयुक्त ऑपरेशन करते हुए बरेली से तस्करी कर लाई जा रही स्मैक की खेप बरामद करते हुए सहारनपुर निवासी एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का दावा है कि बरामद स्मैक की कीमत बाजार भाव में कई लाख रुपए बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।मेला नियंत्रण भवन कैंपस में अपने कार्यालय में एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि पिछले कुछ समय से बरेली से स्मैक की खेप आने की जानकारी मिल रही थी। सूचना मिलने पर सीआईयू एवं श्यामपुर पुलिस ने आरोपी की धरपकड़ के लिए जाल बिछाया। पुलिस टीम ने चंडीघाट पुल के नीचे एक व्यक्ति को पकड़ लिया।तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 201 ग्राम स्मैक बरामद हुई। थाने लाकर की गई पूछताछ में आरोपी ने बताया कि बरामद स्मैक वह बरेली से लाया है और देहरादून और सहारनपुर में उसे डिलीवरी देनी थी। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम कलीम निवासी ग्राम शेखपुरा कदीम मोहल्ला पत्थरों वाला कुआं थाना कोतवाली देहात, जिला सहारनपुर यूपी बताया।एसपी सिटी ने बताया कि आरोपी पूर्व में देहरादून के क्लेमेंटाउन थाने से स्मैक तस्करी के आरोप में जेल जा चुका है। उन्होंने बताया कि स्मैक की कीमत कई लाख रुपये है। पुलिस टीम में एसओ विनोद थपलियाल, चंडीघाट घाट चौकी प्रभारी चरण सिंह चौहान, सीआईयू उपनिरीक्षक रंजीत सिंह तोमर, धर्मेंद्र, श्रीकांत, मनोज, गजेंद्र तोमर, हेड कांस्टेबल सुंदर, वसीम, नरेंद्र, मनोज, हरवीर, दीपक चौधरी आदि शामिल रहे।एसपी सिटी ने प्रेस वार्ता के दौरान सीसीआर में किया खुलासा।
श्यामपुर थाना पुलिस और सीआईयू की टीम ने संयुक्त ऑपरेशन करते हुए….बरेली से तस्करी कर लाई जा रही स्मैक की खेप बरामद करते हुए सहारनपुर निवासी एक आरोपी को को किया गिरफ्तार…..

More Stories
सिडकुल में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका रहे 51 नशेड़ी दबोचे, वसूला जुर्माना…
आगामी त्योहारों का बढ़ रहा उत्साह, ‘ऑल ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन’ और ‘SUPER FREIGHT CARRIER’ की ओर से देशवासियों एवं हरिद्वार वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं आगामी त्यौहार: हाजी मुस्तफा ने दी शुभकामनाएं…
खाद्य पदार्थों पर महंगाई की मार कांग्रेस का प्रहार: सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, सरकार से मांगे जवाब, चीनी ₹20 महंगी, आम बजट ध्वस्त: ज्वालापुर में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन,सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई पर गहरा रोष जताया और आम जनता को राहत देने की मांग…