हरिद्वार: जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय की अध्यक्षता में शुक्रवार को कैम्प कार्यालय रोशनाबाद में ’’राष्ट्रीय एकता दिवस’’ के अवसर पर नमामि गंगे कार्यक्रम के अन्तर्गत चण्डीघाट से सीसीआर टावर तक प्रस्तावित ’’गगा रन’’ कार्यक्रम की तैयारियों के सम्बन्ध में एक बैठक आयोजित हुई।
बैठक में जिलाधिकारी को नमामि गंगे के मॉनिटरिंग इवेल्यूएशन स्पेशलिस्ट श्री रोहित ने बताया कि ‘गंगा रन‘ कार्यक्रम चण्डीघाट (नमामि गंगे घाट) से सी.सी.आर. टॉवर तक आगामी 31 अक्टूबर,2022 को प्रातः 8.00 बजे भारत के पहले उप प्रधान मंत्री और गृह मंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती-‘राष्ट्रीय एकता दिवस‘ के अवसर पर आजादी के अमृत महोत्सव के तहत नमामि गंगे कार्यक्रम के अन्तर्गत राष्ट्रीय एकता के संदेश के साथ-साथ गंगा एवं इसकी सहायक नदियों की स्वच्छता, निर्मलता एवं अविरलता हेतु जनमानस में एकता के संदेश के व्यापक प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से ’गंगा रन’ कार्यक्रम का आयोजन किया जाना प्रस्तावित है तथा इस कार्यक्रम में मा0 केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री, भारत सरकार श्री गजेन्द्र शेखावत सहित कई अन्य विशिष्ट महानुभाव प्रतिभाग करेंगे।
श्री विनय शंकर पाण्डेय ने बैठक में अधिकारियों से गगा रन’’ कार्यक्रम में कितने बच्चे भाग लेंगे, उनको लाने-ले जाने के लिये परिवहन की क्या व्यवस्था होगी आदि के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों को कार्यक्रम स्थल सहित ’’गंगा रन’ के लिये निर्धारित ट्रैक की सफाई-व्यवस्था, चूने की मार्किंग, साइनेज सहित सभी व्यवस्थायें सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को एम्बुलेंस सहित अन्य व्यवस्थायें चौकस रखने के भी निर्देश दिये।
जिलाधिकारी ने बैठक में सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को आपसी समन्वय स्थापित करते हुये कार्यक्रम के सफल आयोजन के सम्बन्ध में दिशा-निर्देश दिये।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी(प्रशासन) श्री पी0एल0 शाह, एमएनए श्री दयानन्द सरस्वती, सिटी मजिस्ट्रेट श्री अवधेश कुमार सिंह, एसडीएम श्री पूरण सिंह राणा, एस0पी0 सिटी श्री स्वतंत्र कुमार, मुख्य शिक्षा अधिकारी श्री के0के0 गुप्ता, सचिव रेडक्रास डॉ0 नरेश चौधरी, महाप्रबन्धक(गंगा) पेयजल निगम श्री दीपक मलिक, एसीएमओ डॉ0 आर0के0 सिंह, श्री अभिषेक कुमार, श्री अतुल कुमार, श्री महेश विश्नोई सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित थे।
राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर नमामि गंगे कार्यक्रम के अन्तर्गत चण्डीघाट से सीसीआर टावर तक प्रस्तावित’’गगा रन’’कार्यक्रम की तैयारियों के सम्बन्ध में रोशनाबाद में बैठक हुई आयोजित….

More Stories
दून पुलिस कप्तान के निर्देशन में नशा तस्करों के मंसूबों को नाकाम करता आपरेशन प्रहार, मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त 01 शातिर अपराधी आया दून पुलिस की गिरफ्त में, लगभग 03 लाख की 8.84 ग्राम अवैध स्मैक की बरामद…
एक माह के भीतर गुण्ड़ा/ गैगेस्टरों/ इनामी अपराधियों के विरुद्ध हरिद्वार पुलिस की ताबातोड़ कार्यवाही, एसएसपी हरिद्वार के नेतृत्व हरिद्वार पुलिस की आदतन अपराधियों को करेगी तड़ीपार, आदतन अपराधियों पर हरिद्वार पुलिस की कड़ी नजर, संगठित गिरोह बनाकर अपराध करने वालों पर हरिद्वार पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक,
एसटीएफ,एसओजी व पुलिस टीम के हाथ लगी बड़ी कामयाबी, 25 हजार के इनामी दो बदमाशों को किया गिरफ्तार, कनखल और रानीपुर क्षेत्र में लूट की घटना को दिया था अंजाम…