चोरी की 5 मोटरसाईकिल के साथ रानीपुर पुलिस ने किए 02 अभियुक्त गिरफ्तार,वादी श्री रविंद्र शर्मा पुत्र श्री महेंद्र शर्मा निवासी ज्वालापुर हरिद्वार द्वारा तहरीर दी गई कि
मेरी मोटरसाइकिल सेक्टर 4 पीठ बाजार से चोरी हो गई है। जिस पर थाना हाजा पर तत्काल मुकदमा अपराध संख्या 510/22 धारा 379 आईपीसी बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।बीते कुछदिनों से मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओ के खुलासे हेतु पुलिस उपमहानिरीक्षक /वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार डा. योगेंद्र सिंह रावत द्वारा सभी थानों को चोरी की घटनाओं के खुलासे करने हेतु कार्रवाई करने के आदेश दिए गए है । आदेश के अनुपालन में *पुलिस अधीक्षक नगर महोदय , क्षेत्राधिकारी सदर बहादुर सिंह चौहान महोदय के कुशल पर्यवेक्षण में *प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीपुर* द्वारा अलग-अलग टीमों का गठन किया गया, जिनको कुछ सादे वस्त्रों में भी तैनात किया गया तथा मुखबिर से व्यक्तिगत मुलाकात कर आवश्यक हिदायत दी गई।
इसी के फलस्वरूप कोतवाली रानीपुर पुलिस टीम द्वारा सघन पतारसी सुरागरसी करते हुए मुखबिर खास की सूचना पर बसपा तिराहे शिवालिक नगर के पास से दो अभियुक्त गण को चोरी की मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया। जिनसे प्रभारी निरीक्षक रानीपुर महोदय द्वारा कड़ी पूछताछ की गई तो अभियुक्त गण गोविंद व अजय उपरोक्त द्वारा एक स्वर में बताया कि साहब हम दोनों एक ही गांव के निवासी हैं व नशे के भी आदी हैं अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए मोटरसाइकिल चोरी किया करते हैं। अगस्त माह में हमने सेक्टर 4 से एक मोटरसाइकिल उठाई थी। यह वही मोटरसाइकिल थी । जिसमे हम कल पकड़े गए थे । व उससे पहले भी हमने एक मोटरसाइकिल हीरो स्प्लेंडर सेक्टर 4 पीठ बाजार से उठाई थी। व एक मोटरसाइकिल स्प्लेंडर काला रंग हमने बालावाली तिराहे के पास से 2 दिन पहले चोरी की है । व दो मोटरसाइकिल जिसमें 1 हीरो होंडा सफेद काला रंग व दूसरी मोटरसाइकिल पैशन प्लस काला लाल रंग को हमने ज्वालापुर पीठ 5,7 दिन पहले चोरी की थी। साहब हम दोनों यहां सिडकुल में अपने गांव के लड़के जो यहां नौकरी करते हैं के यहां आते रहते हैं। यहां से चुराई हुई मोटरसाइकिल को हम सलेमपुर चौकी भाईचारा होटल से आगे जंगल में पावर हाउस की ओर ले जाकर खड़ी कर देते थे। क्योंकि वहां पर लोगों का आना जाना बहुत कम रहता है। मोटरसाइकिल चोरी करने के बाद हम उन मोटरसाइकिल की नंबर प्लेट को निकाल कर तोड़ मोड़ कर नष्ट कर देते हैं। ओर इन मोटरसाइकिल को सस्ते दामों मै बेच देते है । जिसके बाद दोनों गिरफ्तार शुदा अभियुक्त द्वारा बताया कि हमने चार मोटरसाइकिल सलेमपुर चौकी भाईचारा होटल से आगे नदी किनारे जंगल में छिपा रखी है । जिसे हम चलकर बरामद करा सकते है। अभियुक्त की निशानदेही पर चार
मोटरसाइकिल बरामद की गई है।
बरामद मोटरसाइकिल का विवरण
1.UK08AU0186मु0अ0स0390/22 धारा 379
2.UK08AG2083मु0अ0स0390/22कोतवाली रानीपुर 3.UK08AE1994धारा41/101/411
4.UP23J1585चेसिस धारा 41/101/411
5.मोटर साइकिल चेसिस न 06M09C00335धारा41/102/411
पुलिस टीम में,रमेश तनवार, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीपुर, वरिष्ठ उप निरीक्षक अनुरोध व्यास कोतवाली रानीपुर,उप निरीक्षक समीप पाण्डेय कोतवाली रानीपुर
कॉन्स्टेबल,दीप गौड़,विवेक गुसाईं और चंदर मोहन शामिल रहे।

More Stories
निरीक्षक से पुलिस उपाधीक्षक बने राजेश साह और प्रदीप पंत, एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने कंधों पर लगाए सितारे, दोनों को बधाई देकर उज्ज्वल भविष्य की कामना की,
ऑपरेशन प्रहार में रानीपुर पुलिस का कड़ा रुख, मारपीट और शांति भंग करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार,असामाजिक तत्वों के विरुद्ध पुलिस का यह अभियान लगातार रहेगा जारी,
ऑपरेशन प्रहार-2026: हरिद्वार पुलिस का बड़ा प्रहार, दिव्यांगता की आड़ में गांजा तस्करी कर रहें आरोपी को बहादराबाद पुलिस ने किया गिरफ्तार,भारी मात्रा में अवैध गांजा और स्कूटी की बरामद,