हरिद्वार की रानीपुर कोतवाली पुलिस और सीआईयू की संयुक्त टीम ने मुरादाबाद से तस्करी कर लाई जा रही स्मैक की खेप बरामद कर एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी तस्कर के कब्जे से मिली दो सौ ग्राम स्मैक की कीमत बाजार भाव में कई लाखों रुपये बताई जा रही है। डीआईजी-एसएसपी डॉ. योगेंद्र सिंह रावत ने स्मैक की खेप बरामद करने पर अधीनस्थों की पीठ थपथपाई है।कोतवाली रानीपुर कैंपस में वार्ता करते हुए नगर पुलिस अधीक्षक स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि स्मैक की तस्करी करने वालों के खिलाफ पुलिस ने अभियान छेड़ा हुआ था। उसी अभियान के तहत सीआईयू एवं रानीपुर पुलिस ने संयुक्त टीम का गठन किया था। सीओ सदर बहादुर सिंह चौहान की अगुवाई में पुलिस टीम ने रेगुलेटर पुल के पास एक वाहन को पकड़ लिया। वाहन चला रहे युवक की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से स्मैक बरामद हुई। एसपी सिटी ने बताया कि आरोपी ने कबूला कि दो सौ ग्राम स्मैक मुरादाबाद से तस्कर लाया था। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम रिजवान पुत्र इरफान निवासी गांव भगवानपुर चंदरपुर मंगलौर बताया। एसपी सिटी ने बताया कि मुरादाबाद के रहने वाले सब्बीर नाम के युवक से डिलीवरी ली थी। इस संबंध में भी जांच की जा रही है। बताया कि आरोपी सिडकुल एवं रानीपुर क्षेत्र के कई युवकों को बेचने के लिए स्मैक देता था, उनकी भी तलाश की जा रही है। एसपी सिटी ने दावा कि बरामद की गई स्मैक की कीमत बाजार में लाखों रुपये है। पुलिस टीम में कोतवाली प्रभारी रमेश तनवार, सीआईयू प्रभारी नरेंद्र बिष्ट, एसआई आशीष भट्ट, एसआई समीप पांडेय समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।
आरोपी तस्कर के कब्जे से मिली दो सौ ग्राम स्मैक की कीमत बाजार भाव में कई लाखों रुपये बताई जा रही है।

More Stories
सिडकुल में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका रहे 51 नशेड़ी दबोचे, वसूला जुर्माना…
आगामी त्योहारों का बढ़ रहा उत्साह, ‘ऑल ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन’ और ‘SUPER FREIGHT CARRIER’ की ओर से देशवासियों एवं हरिद्वार वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं आगामी त्यौहार: हाजी मुस्तफा ने दी शुभकामनाएं…
खाद्य पदार्थों पर महंगाई की मार कांग्रेस का प्रहार: सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, सरकार से मांगे जवाब, चीनी ₹20 महंगी, आम बजट ध्वस्त: ज्वालापुर में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन,सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई पर गहरा रोष जताया और आम जनता को राहत देने की मांग…