अवैध खनन व परिवहन बर्दास्त नही।
जनपद हरिद्वार में खनन विभाग की अवैध खनन व अवैध परिवहन करने वालों पर लगातार कार्यवाही की जा रही है। आज सुबह विशनपुर कुंडी क्षेत्र में अवैध खनन/परिवहन की शिकायत प्राप्त होने पर खनन विभाग की टीम द्वारा खनन अधिकारी प्रदीप कुमार के निर्देशन में औचक निरीक्षण किया गया जिसमें विशनपुर कुंडी में एक ट्रैक्टर अवैध कोरसेंड/रोड़ी भरे पाया गया, जिसमें वाहन चालक कोई वैध कागजात नही दिखा पाया, जिसे टीम द्वारा सीज कर नटराज स्टोन क्रेशर परिसर में खड़ा कर स्टाफ को सुपुर्द किया गया है।
खनन विभाग की टीम द्वारा उसके बाद भोगपुर क्षेत्र में औचक निरीक्षण किया गया, जिसमें भोगपुर में एक ट्रक मिट्टी भरे पाया गया, जिसमें वाहन चालक कोई वैध दस्तावेज न दिखाये जाने के कारण ट्रक को सीज कर श्री कृष्णा ग्रीट उधोग परिसर में खड़ा कर स्टाफ को सुपुर्द किया गया है।
खनन विभाग द्वारा जनपद में अवैध खनन व परिवहन के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जा रही है। खान अधिकारी प्रदीप कुमार का कहना है सभी वाहन चालकों को समय समय पर हिदायत दी जा रही है कि वैध रवन्ना के साथ परिवहन करें तथा सभी खनन सम्बंधित प्रतिष्ठानों को निर्देशित किया गया है कि बिना ई रवन्ना कोई भी वाहन भरकर न भेजें। जांच में दोषी पाये जाने वाले प्लांटों पर भी कार्यवाही होगी, जिसकी जिम्मेदारी उनकी स्वंय की होगी। खनन विभाग की टीम में खनिज मोहर्रिर, पी0आर0डी0 आदि स्टाफ उपस्थित रहे।
जनपद हरिद्वार में अवैध खनन व अवैध परिवहन करने वालों पर खनन विभाग की कार्यवाही लगातार है जारी….विशनपुर कुंडी क्षेत्र में अवैध खनन/परिवहन की शिकायत पर,खनन विभाग की टीम ने एक ट्रैकर और डम्पर को किया सीज….

More Stories
सिडकुल में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका रहे 51 नशेड़ी दबोचे, वसूला जुर्माना…
आगामी त्योहारों का बढ़ रहा उत्साह, ‘ऑल ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन’ और ‘SUPER FREIGHT CARRIER’ की ओर से देशवासियों एवं हरिद्वार वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं आगामी त्यौहार: हाजी मुस्तफा ने दी शुभकामनाएं…
खाद्य पदार्थों पर महंगाई की मार कांग्रेस का प्रहार: सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, सरकार से मांगे जवाब, चीनी ₹20 महंगी, आम बजट ध्वस्त: ज्वालापुर में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन,सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई पर गहरा रोष जताया और आम जनता को राहत देने की मांग…