हरिद्वार:–दिल्ली पब्लिक स्कूल रानीपुर में एन्यूअल फिएस्टा के दूसरे दिन भी विद्यार्थियों का जोश व जज्बा बरकरार रहा । कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों ने कुकिंग विदाउट फायर, रंगोली प्रतियोगिता, कविता वाचन, कहानी वाचन, शास्त्रीय संगीत एवं नृत्य, वाद-विवाद, इंटरानेट क्विज, विज्ञान के आविष्कार, नुक्कड़ नाटक, कैन्डल मेकिंग, विजटैंक स्टारटप आईडिया, डूडल आर्ट में अपना जलवा बिखेरा तथा अतिथियों एवं निर्णायक मण्डल का मन मोह लिया।
दूसरे दिन के उत्सव में विशेष अतिथियों के रूप में भेल के पूर्व डायरेक्टर श्री अनिल कपूर एवं आशा कपूर, एवं भेल हरिद्वार के पूर्व कार्यपालक निदेशक श्री संजय गुलाटी एवं श्रीमती रश्मि गुलाटी, भेल के पूर्व अधिकारी श्री राजीव भटनागर एवं डीपीएस रानीपुर के पूर्व प्रधानाचार्य श्री के0 सी0 पाण्डेय ने सम्मलित होकर विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ाया एवं इस आयोजन के लिए प्रधानाचार्य एवं समस्त स्टाफ की प्रशंसा की।
प्रधानाचार्य डा0 अनुपम जग्गा ने इस फिऐस्टा के आयोजन में आए सभी अतिथियों एवं निर्णायक मण्डल का आभार प्रकट करते हुए कहा कि यह उत्सव ज्ञान एवं उर्जा का उत्सव है जो सभी बच्चों एवं विद्यालय के वातावरण को सकारात्मक एवं गतिशील बनाता है।
दिल्ली पब्लिक स्कूल में तीन दिवसीय एन्युअल फिएस्टा की धूम़….दूसरे दिन की फिएस्टा में बच्चों ने दिखायी अपनी प्रतिभा की झलक…

More Stories
सिडकुल में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका रहे 51 नशेड़ी दबोचे, वसूला जुर्माना…
आगामी त्योहारों का बढ़ रहा उत्साह, ‘ऑल ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन’ और ‘SUPER FREIGHT CARRIER’ की ओर से देशवासियों एवं हरिद्वार वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं आगामी त्यौहार: हाजी मुस्तफा ने दी शुभकामनाएं…
खाद्य पदार्थों पर महंगाई की मार कांग्रेस का प्रहार: सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, सरकार से मांगे जवाब, चीनी ₹20 महंगी, आम बजट ध्वस्त: ज्वालापुर में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन,सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई पर गहरा रोष जताया और आम जनता को राहत देने की मांग…