हरिद्वार:–दिल्ली पब्लिक स्कूल रानीपुर में सीबीएसई (सीईओ) देहरादून की ओर से भौतिक विज्ञान की कक्षा ग्यारह एवं बारह के शिक्षकों के लिए दो दिवसीय ‘कैपिसिटी बिल्डिंग कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला के मुख्य वक्ता एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. अनुपम जग्गा द्वारा दीप प्रज्जवलन के साथ कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। प्रथम सत्र में डॉ. जग्गा ने ‘भौतिक विज्ञान शिक्षण की चुनौतियां विषय पर अपने विचार रखें उन्होंने अध्यापकों को प्रेरित करते हुए कहा कि शिक्षक को बहुआयामी शिक्षण गतिविधियों को अपनाते हुए प्रत्येक स्तर के विद्यार्थी तक अपनी पहुंच बना कर जुड़ाव बनाते हुए अपने विषय को सरल एवं सुलभ बनाना चाहिए। यदि शिक्षण उद्देश्यों को ध्यान में रखते हुए पढ़ाया जाए तो उसका प्रभाव छात्र के मन-मस्तिष्क पर दीर्घ काल तक रहता है। भौतिक विज्ञान पढ़ाने का उद्देश्य छात्र की सृजनात्मक क्षमता का विकास करना ही है। कार्यक्रम में उत्तराखण्ड एवं उत्तर-प्रदेश के विद्यालयों से आए 50 से अधिक शिक्षक प्रतिभाग कर रहे हैं।दिल्ली पब्लिक स्कूल रानीपुर के प्रधानाचार्य डॉ. अनुपम जग्ग ने कहा कि भौतिक विज्ञान-शिक्षण के लिए पाठयोजना बनाते समय आकर्षक सहायक सामग्री का चयन करना चाहिए। कहा कि एक सफल शिक्षक वही होता है जो अपने शिक्षण में लगातार सुधार लाए और प्रायोगिक तौर पर विद्यार्थियों को अपने विषय में सक्षम एवं सुदृढ़ बनाने का प्रयत्न करें। यह बात उन्होंने शिक्षकों को संबोधित करते हुए कही।
दिल्ली पब्लिक स्कूल रानीपुर में सीबीएसई (सीईओ) देहरादून की ओर से दो दिवसीय ‘कैपिसिटी बिल्डिंग कार्यशाला का किया गया आयोजन…..एक सफल शिक्षक वही होता है जो अपने शिक्षण में लगातार सुधार लाए…..प्रधानाचार्य अनुपम जग्गा….

More Stories
दून पुलिस कप्तान के निर्देशन में नशा तस्करों के मंसूबों को नाकाम करता आपरेशन प्रहार, मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त 01 शातिर अपराधी आया दून पुलिस की गिरफ्त में, लगभग 03 लाख की 8.84 ग्राम अवैध स्मैक की बरामद…
एक माह के भीतर गुण्ड़ा/ गैगेस्टरों/ इनामी अपराधियों के विरुद्ध हरिद्वार पुलिस की ताबातोड़ कार्यवाही, एसएसपी हरिद्वार के नेतृत्व हरिद्वार पुलिस की आदतन अपराधियों को करेगी तड़ीपार, आदतन अपराधियों पर हरिद्वार पुलिस की कड़ी नजर, संगठित गिरोह बनाकर अपराध करने वालों पर हरिद्वार पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक,
एसटीएफ,एसओजी व पुलिस टीम के हाथ लगी बड़ी कामयाबी, 25 हजार के इनामी दो बदमाशों को किया गिरफ्तार, कनखल और रानीपुर क्षेत्र में लूट की घटना को दिया था अंजाम…